बागपत। बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर में बुधवार को सायं से लापता बीए प्रथम वर्ष का छात्र प्रभात पुत्र रामधन गांव में एक जिम में रोजाना...
बागपत। बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर में बुधवार को सायं से लापता बीए प्रथम वर्ष का छात्र प्रभात पुत्र रामधन गांव में एक जिम में रोजाना की भांति वर्जिश करने गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। इस आशंका के चलते परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद आज छात्र के घर अपहरण करने तथा 15 लाख रुपए की फिरौती का पत्र आना बताया गया है, इससे परिजनों में हड़कंप मच गया तथा छात्र के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाना रमाला पर पहुंचे। अपने पुत्र के बरामदगी तथा अपहरणकर्ताओं द्वारा 15 लाख रूपये की फिरौती मांगने की जानकारी दी। छात्र के अपहरण एवं 15 लाख रुपए अपहरणकर्ताओं द्वारा मांगे जाने से गांव में दहशत व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाहा भी पहुंचे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बागपत शैलेश कुमार पांडे ने बताया की रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर से छात्र के अपहरण एवं फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें


