Read latest updates about "लखनऊ" - Page 1
गलन भरी ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश...बर्फीली हवाओं ने किया लोगों का जीना दुश्वार, पारा 2 डिग्री के करीब पहुंचा
लखनऊ। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड और बर्फीली हवाओं ने जीना दुश्वार कर रखा है। मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और बरेली समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द बना हुआ है।...
यूपी पहुंचा 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का विवाद, सियासी मामला गरमाया
लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के विवाद की आंच देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। फिल्म को लेकर अब उप्र में भी सियासी मामला गरमा गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लालबाग स्थित नॉवेल्टी...
केन्द्र की सत्ता में बैलेंस आफ पावर बनने के लिये उप्र में वर्षभर चलता रहा घमासान
लखनऊ । वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्र की सत्ता में 'बैलेंस ऑफ पावर' के लिये संसद मेें सर्वाधिक 80 सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश में वर्षभर राजनीतिक घमासान चलता रहा।संसद में सर्वाधिक सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश को देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला राज्य माना जाता है। इस...
भाजपा के लोग अहंकारी रवैया छोड़ें तो लेंगे कार्यक्रमों में भाग - आशीष पटेल
लखनऊ। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने शनिवार को बातचीत में कहा कि भाजपा अहंकारी रवैया छोड़ें तो किसी भी कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। हमारे कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में भाजपा के द्वारा पूरा सम्मान मिलना चाहिए। आशीष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेताओं का अहंकारी...
दो खून के दलालों को एसटीएफ ने पकड़ा, बनाते थे फर्जी स्टीकर
लखनऊ। राजधानी में मिलावटी खून की सप्लाई के मामले में यूपी एसटीएफ की लखनऊ ईकाई टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने शनिवार को ब्लड बैग पर लगने वाले फर्जी स्टीकर छापने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसटीएफ अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक ने बताया...
अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा, भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व करे हस्तक्षेप..अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप
लखनऊ| सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल ने भाजपा की राज्य इकाई पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप करने की मांग की है। अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने शनिवार को कहा कि कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से कोई...
एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता....एटीएम में छेड़छाड कर करोड़ों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बैंक के एटीएम में छेड़छाड कर करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे मुख्य अरोपी समेत दो बदमाशों को शुक्रवार को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने यहां यह जानकारी दी।...
अमरोहा: पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत मामले में सरकार को नोटिस
लखनऊ। मानवाधिकार आयोग ने अमरोहा जनपद के पुलिस अभिरक्षा में हुई दलित युवक की मौत पर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी की है। मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने धनोरा मंडी थाने की हवालात में पुलिस अभिरक्षा में हुई बालकिशन की मौत को संज्ञान...
राजभर की पार्टी के बाद अब अपना दल (एस) के तीखे तेवर से भाजपा की परेशानी बढ़ी..!
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के घटक दलों की उठापटक और फिर सीटों के स्पष्ट बँटवारे के बाद अब नाराज़गी की आँच उत्तर प्रदेश में भी पहुंच चुकी है। वैसे तो उत्तर प्रदेश में एनडीए के प्रमुख घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आए दिन राज्य सरकार और बीजेपी को...
सपा-बसपा का गठबन्धन लगभग तय, पन्द्रह जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर हो सकता है ऐलान..!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख दल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का लोकसभा चुनाव के लिये गठबन्धन लगभग तय है और इसकी औपचारिक घोषणा पन्द्रह जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर हो सकती है। सपा के एक सचिव और पूर्व मंत्री ने नाम नहीं छापने की शर्त पर शुक्रवार को 'हिन्दुस्थान समाचार' को...
एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के अधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) क्षेत्र की वायु गुणवत्ता कुप्रभावित होने से रोकने के लिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के अधिकारियाें को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।सरकारी...
तीन तलाक बिल से मुस्लिमों का कोई लेना देना नहीं..मुसलमान कुरान के कानून को मानते हैं- आजम खान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता आजम खान ने गुरुवार को तीन तलाक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमान कुरान और हदीस के अनुसार चलता है। इसमें पूरी प्रक्रिया दी गयी है। ऐसे में हमारे लिए कुरान के अलावा...

