Read latest updates about "फ़िल्मी-ख़बरें" - Page 1
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' क्लासिक फिल्म : किरण खेर
नयी दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद किरण खेर आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को क्लासिक फिल्म मानती हैं और उनका कहना है कि फिल्म में उनके पति अनुपम खेर ने बेहतरीन अभिनय किया है। संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर...
रणवीर सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक है सारा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह रणवीर सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म केदाराथ से डेब्यू किया था। सारा की दूसरी फिल्म सिम्बा रिलीज हो गयी। फिल्म में सारा ने रणवीर सिंह के अपोजिट काम किया है। सारा ने कहा,...
नीना गुप्ता ने शार्ट में कराया फोटो शूट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली। हाल ही में आई फिल्म 'बधाई हो' से अपने अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली नीना गुप्ता इन दिनों अपने एक मैग्जीन के लिए कराए गए फोटो शूट के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। नीना ने अपने फोटो शूट की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किए हुए हैं जिसमें उनके लुक की लोग खूब तारीफ कर रहे...
अपनी भांजी अलीजा को लांच करेंगे सलमान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी भांजी अलीजा अग्निहोत्री को लांच करने जा रहे हैं। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में नये अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों का गॉड फादर माना जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री में कई नये चेहरों को लांच किया है। सलमान ने इस वर्ष अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री के जरिये...
दिग्गज अभिनेता कादर खान की हालत नाजुक, दिमाग ने काम करना किया बंद
नई दिल्ली । चार दशकों से लोगों को अपनी अदाकारी से हंसाने और डराने वाले दिग्गज अभिनेता कादर खान की हालत काफी नाजुक हैं। उनका कनाडा के एक अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 81 वर्षीय अभिनेता को प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें...
इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोवर्स हुए तीन करोड़, बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान और आमिर खान को पीछे छोड़ा
मुंबई । बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के फॉलोवर्स की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ हो गयी है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर दीपिका के...
अक्षरा सिंह के भोजपुरी गाने के लाखों हुए दीवाने
भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अच्छी खासी पहचान बना रखी है। उनके डांस की धाक है, लेकिन इन दिनों अक्षरा अपनी आवाज़ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में आया उनका भोजपुरी गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी जगत में अपने जबर्दस्त डांस से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा...
बॉलीवुड में डेब्यू करेगी खुशी कपूर
मुंबई ।बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने इंडस्ट्री में कई नये चेहरों को लांच किया है। जाह्नवी कपूर के बाद वह अब खुशी कपूर को लांच कर सकते हैं। करण जौहर ने बताया कि अगले साल बोनी कपूर की छोटी बेटी...
ठाकरे को अपने करियर की बेहतरीन फिल्म मानते हैं नवाजुद्दीन
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ठाकरे को अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानते हैं। नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्म 'ठाकरे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन इसे अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानते हैं. नवाजुद्दीन ने बताया कि बाला साहेब...
कलंक में आलिया का अभिनय देख रो पड़े करण जौहर
मुंबई । बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म कलंक में आलिया भट्ट का अभिनय देख रो पड़े। करण जौहर इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म कलंक बना रहे हैं। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी प्रमुख...
बाप-बेटी की जोड़ी पहली बार स्क्रिन पर, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली। अनिल कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर आज यानि गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार बाप-बेटी यानि अनिल कपूर और सोनम कपूर स्क्रिन शेयर करेंगे। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है और विधु विनोद चोपड़ा ने...
फिल्म केजीएफ को मिला दर्शकों से भरपूर प्यार
गैंगस्टर ड्रामा स्टोरी पर बनी फिल्म केजीएफ यानी कलर गोल्फ फील्ड्स को हिंदी सिने दर्शकों का भी खूब प्यार मिला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत की और अब तो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रही है। गैंगस्टर ड्रामा स्टोरी फिल्म का कन्नड़ भाषा में 80...

