Read latest updates about "क्रिकेट" - Page 1

  • भारत ने कंगारुओं पर नकेल कसी, मेलबोर्न में 37 साल बाद मिली जीत की सुगंध

    मेलबोर्न- भारत ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे क्रिकेट टेस्ट में चौथे दिन शनिवार को नकेल कस दी और अब वह इस मैदान पर 37 साल बाद जीत हासिल करने और चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने से दो विकेट दूर रह गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 106 रन पर घोषित कर...

  • बुमराह ने तोड़ा दोशी का 39 साल पुराना रिकॉर्ड

    मेलबोर्न। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पदार्पण कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने का पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाह यहां चल रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान टीम की पहली पारी में 33 रन...

  • ऑस्ट्रेलिया को 151 पर समेट भारत ने गंवाए 5 विकेट

    मेलबोर्न। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (33 रन पर 6 विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में मात्र 151 रन पर समेट दिया लेकिन दिन की समाप्ति तक भारत ने अपने पांच विकेट 54 रन तक गंवा दिए। भारत दूसरी पारी में लडख़ड़ा गया...

  • पुजारा का धमाकेदार शतक, भारत ने 443 पर घोषित की पारी

    मेलबोर्न। आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले मेलबोर्न पिच के 'सरप्राइज' करने की भविष्यवाणी की थी जिसे मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने अपने धुआंधार प्रदर्शन से मैच के दूसरे दिन गुरूवार को अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 443 रन का विशाल स्कोर बनाकर सही साबित कर दिया। मेलबोर्न...

  • बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं इशांत

    मेलबोर्न। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं। 30 वर्षीय इशांत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में कुल आठ विकेट हासिल किये हैं और बेदी से आगे निकलने के लिये उन्हें...

  • वैवाहिक बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन, 5 साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    तिरुवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने शनिवार को अपनी प्रेमिका चारुलता के संग शादी रचा ली है। दोनों ने कोवलम में आयोजित एक छोटे समारोह में शादी की। इनका रिसेप्शन शनिवार शाम को होगा। केरल के रहने वाले संजू इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। हालांकि, पांच साल इस...

  • गांगुली को अब भी भारत के सीरीज जीत की उम्मीद

    नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आस्ट्रेलिया से पर्थ में दूसरा टेस्ट हार चुकी टीम का बचाव करते हुये भारत के शेष दो टेस्टों में वापसी कर सीरीज जीतने का भरोसा जताया है। भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट जीता था लेकिन दूसरे मैच में वह 146 रन से हार गयी और फिलहाल...

  • विराट ने मजबूत की नंबर वन रैंकिंग

    नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गये दूसरे क्रिकेट टेस्ट में अपने 25वें शतक की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया है। विराट के लिये न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को खतरा माना जा रहा था लेकिन पर्थ...

  • दिग्गजों को आईपीएल में नहीं मिले खरीददार

    नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के लिये आयोजित नीलामी प्रक्रिया में जहां कई अनजान खिलाड़ी करोड़ों कमाकर मालामाल बन गये वहीं इस बार कई दिग्गजों को हैरतअंगेज रूप से कोई खरीददार ही नहीं मिला। आईपीएल के 12वें सत्र के लिये मंगलवार को...

  • अनजान वरुण चक्रवर्ती पर बरसी दौलत, मिले 8.4 करोड़

    जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 12 की नीलामी शुरू होने से पहले तक एक अनजान स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कोई जानता भी नहीं था लेकिन नीलामी के बाद हर किसी की जुबान पर इस खिलाड़ी का नाम है। इसकी वजह है उन्हें नीलामी में मिली 8.4 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय कीमत। किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़...

  • विराट टेस्ट हारने के मामले में पटौदी के बराबर

    नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिस भी मैच में उतरते हैं कोई न कोई रिकार्ड उनके नाम दर्ज होता है, हालांकि मंगलवार को पर्थ टेस्ट में आस्ट्रेलिया से हारने पर एक अनचाहा रिकार्ड विराट ने अपने नाम दर्ज कर लिया। भारत को मंगलवार को पर्थ स्टेडियम में संपन्न हुये दूसरे मैच में 146 रन से...

  • इंडियन प्रीमियर लीग: नीलामी में शमी को 4.8, जयदेव को 8.4 करोड़ रूपये

    जयपुर। आस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को यहां मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी प्रक्रिया में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रूपये की भारी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया। शमी का...

Share it
Top