Read latest updates about "राष्ट्रीय" - Page 1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोला कांग्रेस पर करारा हमला.....किसानों को कर्ज माफी के नाम पर दिया धोखा
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की प्राथमिकता में शुरू से ही गरीब और किसान के साथ युवा भी रहे हैं। हमने किसी को धोखा देने का काम नहीं किया...
अमरोहा से गिरफ्तार आतंकी सुहेल रहा देवबंद मदरसे का छात्र...खुलासे के बाद खुफिया विभाग हो गया और सतर्क
सहारनपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा हाल ही में अमरोहा से गिरफ्तार किया मौहम्मद सुहेल देवबंद के दीनी मदरसे का छात्र रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सहारनपुर जिला पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग इस सूचना के मिलने के बाद सतर्क हो गया है और उसके बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने में लगा...
गलन भरी ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश...बर्फीली हवाओं ने किया लोगों का जीना दुश्वार, पारा 2 डिग्री के करीब पहुंचा
लखनऊ। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड और बर्फीली हवाओं ने जीना दुश्वार कर रखा है। मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और बरेली समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द बना हुआ है।...
राज्यसभा में कल पेश होगा तीन तलाक विधेयक...लोकसभा पहले ही कर चुकी है इसे पारित
नई दिल्ली। तीन तलाक संबंधी विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के बाद सरकार सोमवार को इसे राज्यसभा में पेश करेगी। राज्यसभा की कार्यसूची में इसे सूचीबद्ध किया गया है। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2०18 सदन में पेश करेंगे। यह विधेयक 27 दिसंबर को...
बुलन्दशहर गौकशी की घटनाओं का मुख्य आरोपी हारून गिरफ्तार
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के स्याना क्षेत्र में घटित गौकशी की घटनाओं में संलिप्त मुख्य आरोपी हारुन को भी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गौकशी मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि स्याना...
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार आतंकी हुए ढेर...भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया कि पुलवामा के बनहांजन पायीन राजपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद...
मोदी वाराणसी-गाजीपुर में 499 करोड़ 'नव वर्ष उपहार' देकर पोर्ट ब्लेयर रवाना
वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी-गाजीपुर में पूर्वांचल के लिए 499 करोड़ की अनेक विकास परियोजनाओं का 'नव वर्ष उपहार' देकर आंडमान और निकोबार आइसलैंड के पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री का विशेष विमान बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लायेगी कांग्रेस प्रिवीलेज मोशन ..मोदी को लेकर मिस्टर फेंकू फिल्म बनायी जायेगी
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ संसद में प्रिवीलेज मोशन लायेगी । श्री जाखड़ ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि यह प्रस्ताव इसलिये लाया जायेगा क्योंकि मोदी ने गत दिन धर्मशाला रैली में पूर्व प्रधानमंत्री...
ग़ाज़ियाबाद- युवक की गोलियां से भूनकर हत्या, लाश को यमुना नदी में फेंका.
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दिल्ली के भजनपुरा इलाके का रहने वाला था। बता दें कि हत्या के बाद युवक की लाश को दिल्ली यूपी सीमा के पास यमुना नदी के किनारे फेंक दिया गया। गाजियाबाद के लोनी में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिली है। बताया...
मेरठ: कैसा समाज : भाई की हत्या कर शव जलाने के बाद भतीजी संग युवक फरार
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। सगी भतीजी से अवैध संबंध के चलते एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर एक खाली प्लॉट में शव जला दिया। इसके बाद आरोपित भतीजी संग फरार हो गया। शनिवार की सुबह व्यक्ति का अधजला शव मकान के निकट बरामद हुआ तो परिजनों...
बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई, लालू के जेल में होने से महागठबंधन से तालमेल में आ रही हैं मुश्किलें
पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार राज्य कार्यकारिणी एवं बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक के बाद सीपीआई ने बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बिहार में सक्रिय वामपंथी दलों के बीच चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने को लेकर सहमति हो गई है। हालांकि अभीतक...
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला: ईडी ने कोर्ट को बताया, मिशेल ने इशारों में लिया 'सोनिया' का नाम
- ईडी ने कहा कि 'सन ऑफ इटेलियन लेडी' और 'ही विल बिकम नेक्स्ट पीएम ऑफ इंडिया' जैसे शब्दों के बारे में करनी है पूछताछ। नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले के आरोपी जेम्स क्रिस्टिन मिशेल को और 7 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को...

