Read latest updates about "बागपत" - Page 1
बागपत जेल में दो बंदियों की तबियत बिगड़ी, भर्ती, जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूले
बागपत। बागपत जेल में दो बंदियों की तबियत बिगड़ गई। इससे जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दोनों बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल में बंद राशन डीलर कृष्ण को राशन वितरण में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे संक्रमण की बीमारी है, वहीं हत्या के मामले में जेल में बंद...
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा में ठगी, 7 थमे...बागपत के बडौत से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को बागपत जिले के बड़ौत से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार...
बागपत के ककड़ीपुर गांव से बीए के छात्र का अपहरण...अपहरणकर्ताओं ने मांगी 15 लाख की फिरौती
बागपत। बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर में बुधवार को सायं से लापता बीए प्रथम वर्ष का छात्र प्रभात पुत्र रामधन गांव में एक जिम में रोजाना की भांति वर्जिश करने गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल भी बंद बताया जा...
बीपीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने से छात्रों में हड़कंप, विधायक के पास पहुंचे
मेरठ/बागपत। बागपत रोड विद्या नाॅलेज पार्क में बीपीएड की मान्यता रद्द होने के बाद काॅलेज में बीपीएड कर रहे 24 छात्र-छात्राओं में हड़कंप मचा है। गुरुवार को अपना भविष्य बचाए जाने की मांग को लेकर सभी छात्र-छात्राएं भाजपा विधायक डा सोमेन्द्र तोमर से मिले। विधायक ने विश्वविद्यालय के कुलपति से बात करते हुए...
बागपत में लेन-देन को लेकर बवाल, पथराव-फायरिंग...दो आरक्षियों समेत 11 लोग गम्भीर रूप से घायल, अफरा-तफरी मची
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रूपयों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में दो आरक्षी समेत 11 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी रामपाल की दुकान से रविवार शाम उसका पड़ोसी इमरान सिगरेट तथा कुछ अन्य सामान...
बागपत में सांप्रदायिक बवाल, पथराव व फायरिंग में दो सिपाही समेत 11 घायल
बागपत ।उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के केतीपुरा मोहल्ले में सोमवार को सिगरेट के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। पथराव व फायरिंग में दो सिपाही समेत 11 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये। तनाव की स्थिति देख एसपी समेत चार...
कोहरे ने बिगाड़ी दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों की चाल, बागपत में कड़ाके की ठंड
बागपत। बागपत जिला में अब कड़ाके की ठंडी पड़ने लगी है। रविवार को जिला घने कोहरे की चादर से लपेटे रहा। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। घने कोहरे ने दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों की स्पीड पर भी ब्रेक लगाए रखे। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।...
तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में बागपत पहुंचा सुनील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में गुरुवार को कुख्यात सुनील राठी जिला जज की अदालत में पेश हुआ। राठी को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में लेकर दिल्ली पुलिस बागपत पहुंची। राठी के कोर्ट में आने की सूचना के बाद बागपत पुलिस भी अलर्ट हो गई और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक...
आईटीएस से रुकेगी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर प्रतिबंधित वाहनों की रफ्तार
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अब न तो प्रतिबंधित वाहन फर्राटा भर सकेंगे और न ही ओवरलोड वाहन उस पर दौड़ सकेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन वाहनों को रोकने के लिए टोल नाकों के पास आईटीएस सिस्टम लगाएगा। इन वाहनों पर ब्रेक लगने के बाद एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ भी...
बागपत: पांच कुख्यात कैदी मेरठ और मुजफ्फरनगर की जेलों में किये गए शिफ्ट
बागपत। बागपत की जेल में बंद पांच कुख्यात कैदियों को रविवार को जेल प्रशासन ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की जेलों में शिफ्ट किया हैं। सभी को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सम्बंधित जेलों में भेजा गया। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से बागपत की जेल में बंद कुख्यातों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। ...
बागपत: कॉलेज में छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, छात्राओं ने दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा
बागपत। बागपत के एक कॉलेज में युवक को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। गुस्साई छात्राओं ने युवक की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने मनचले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह युवक दीवार कूदकर अपनी जान बचाकर भागा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...
बागपत: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी, कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके भागे
बागपत। खेकड़ा कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। उन्होंने दो मेडिकल स्टोरों से दवाईयों के चार सैम्पल लिए। एक मेडिकल स्टोर से दवाईयां जब्त कीं। छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद करके भाग निकले। शुक्रवार को...


