Read latest updates about "दिल्ली" - Page 1
दिल्ली: निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को दो गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बाहरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजेन्द्र सिंह सागर के अनुसार मृतक की पहचान सनम (30) के रूप में हुई है। ...
ठंड में ठिठुरी दिल्ली, पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड का दौर जारी है। ठंड रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार को दिल्ली का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 28 दिसम्बर 2014 को 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ...
दो माह से नहीं छपी कांग्रेस पार्टी की पत्रिका 'कांग्रेस संदेश'
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मुखपत्र 'कांग्रेस संदेश' पत्रिका धन की कमी और कुव्यवस्था के कारण दो माह से नहीं छपी। इसकी मुख्य संपादक पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास हैं। इसके संपादकीय बोर्ड के सदस्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद जयराम रमेश...
पुलिस, डीटीसी कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क मेट्रो पास की लोकसभा में मांग
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों के लिए दिल्ली मेट्रो में नि:शुल्क पास दिए जाने की आज लोकसभा में मांग की गयी। पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शून्यकाल में यह मांग की और कहा कि दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की धड़कन...
सालभर सक्रिय रहा एनजीटी, किये कई अहम फैसले,प्रदूषण को लेकर काफी गंभीरता दिखाई
नेशनल हाईवे के 50 मीटर के अंदर निर्माण कार्यों पर लगाई रोक नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने इस साल कई अहम फैसले किए। उन फैसलों के पर्यावरण के क्षेत्र में दूरगामी परिणाम होंगे। एनजीटी के पूर्व चेयरपर्सन जस्टिस स्वतंत्र कुमार का पांच साल का कार्यकाल 19 दिसंबर 2017 को खत्म हुआ था। उनके...
विधेयक में तलाक-ए-बिद्दत या तीन तलाक देने वाले को तीन साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान तीन तलाक संबंधी नया बिल हुआ लोकसभा में पारित
नई दिल्ली। तलाक-ए-बिद्दत या तीन तलाक को गैर-कानूनी बनाने तथा ऐसा करने पर तीन साल की कैद एवं जुर्माने के प्रावधान वाला मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2०18 कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के बहिर्गमन के बीच आज लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक में यह प्रावधान है कि सिर्फ पीडित महिला,...
ट्राई के निर्देशों की अवहेलना पर 227 केबल ऑपरेटरों के खिलाफ मिलीं शिकायतें
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक (ट्राई) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर देशभर में एक साल के दौरान 227 केबल ऑपरेटरों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। यह जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी। ...
दिल्ली: बवाना के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बवाना इलाके में बीती रात घोषित बदमाश की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बाइक पर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। आज गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज...
आरएसएस ने दिया भाजपा को सुझाव....विकास और हिंदुत्व के मुद्दे को समान महत्व दे भाजपा
नई दिल्ली। देश के तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के कारणों पर मंथन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सुझाव दिया है कि वह विकास और हिंदुत्व के मुद्दे को एक समान अहमियत दे। संघ के मुख्यपत्र 'ऑर्गेनाइजर' ने हालिया विधानसभा चुनावों के...
मोदी, राजनाथ से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव...मोदी को सौंपा 16 मुद्दों का ज्ञापन
नयी दिल्ली-तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दूसरी बार राज्य की सत्ता सँभालने के बाद बुधवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले श्री राव ने 40 मिनट चली इस मुलाकात में श्री मोदी को 16 मुद्दों...
दिल्ली की ज्योति फोगाट बनी बॉलीवुुुड मिस इंडिया 2018..नोएडा के यश प्रणय सिंह बॉलीवुड मिस्टर इंडिया चुने गये
नयी दिल्ली। दिल्ली की ज्योति फोगाट जहां बॉलीवुड मिस इंडिया 2018 चुनी गयी है वहीं नोएडा के यश प्रणय सिंह बॉलीवुड मिस्टर इंडिया चुने गये हैं। स्टूडियो 19 फिल्म्स द्वारा आयोजित बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले देश के 15 राज्यों और विदेशों के कुल मिलाकर 50 प्रतियोगियों ने भाग...
दिल्ली: स्वरूप नगर की हेल्मेट फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के स्वरूप नगर इलाके में बीती रात एक हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस व दमकल विभाग की करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दो युवक बुरी तरह झुलस गए। उन्हें पुलिस...

