Read latest updates about "राजस्थान" - Page 1
राजस्थान: मंत्रिमंडल ने किसानों के कर्जमाफी ड्राफ्ट को दी मंजूरी
जयपुर - राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफी के ड्राफ्ट को मंजूरी देने, चुनाव के समय की गई जन घोषणाओं को सरकारी दस्तावेज बनाने सहित कई निर्णय किये हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ये निर्णय लिये गये।...
राजस्थान: मंत्रियों के विभागों की विस्तृत सूची
जयपुर । राजस्थान में कांंग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागो की सूची इस प्रकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे है। जिसमें वित्त और गृह प्रमुख है, वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पीडब्ल्यूडी,ग्रामीण विकास विभाग , पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत...
गहलोत ने वित्त और गृह रखे तथा पायलट को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया
जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खेचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्वपूर्ण विभाग वित्त तथा गृह अपने पास रखे है। कल देर रात करीब 2़15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री...
राजस्थान: 68 आईएएस अधिकारियों में फेरबदल
जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार ने सप्ताह भर में ही दूसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों में बड़ा फेरबदल करते हुए उन्नतीस जिलों में नये कलेक्टर लगाते हुए अड़सट आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है वहीं शपथ लेने के आज तीसरे दिन भी सरकार के मंत्रियों को अपने विभागों का इंतजार...
राजस्थान: हवाई जहाज नुमा स्मार्ट डिजिटल क्लास रुम बना आकर्षण का केन्द्र
अलवर । राजस्थान में अलवर जिले के इंदरगढ़ गांव में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित हवाई जहाज नुमा स्मार्ट डिजिटल कक्षा कक्ष लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं। अलवर शहर से सोलह किलोमीटर दूर इंदरगढ़ गांव में स्थित इस सरकारी स्कूल में एजुकेशन एयरलाइंस के रुप में स्मार्ट...
राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ
जयपुर| राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने तेरह कैबिनेट तथा दस राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी ।राजभवन में आज यहां आयोजित एक सादे समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ बी डी कल्ला , शांति धारीवाल , परसादी लाल मीणा, रमेश मीना, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेन्द्र...
बैंक अवकाश पर पहले ही दिन फेल हुआ एसबीआई का सर्वर, एटीएम-सीडीएम बंद
उदयपुर। एक तरफ बैंकों में अवकाश है और दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक आफ इंडिया(एसबीआई) के एटीएम व कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) हैंग हो गई हैं। बैंक अवकाश में बंद एटीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को चिढ़ाते हुए लग रहे हैं। शनिवार को न तो राशि निकली और ना ही जमा हुई।...
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री पायलट के लिए रुतबे का दफ्तर तलाशना भारी, घंटे भर सचिवालय में घूमते रहे
जयपुर । राजस्थान के अफसर सचिन पायलट के लिए उपमुख्यमंत्री के रुतबे वाले दफ्तर की तलाश में लगे हुए हैं। पायलट ने कल अफसरों के कहने पर सचिवालय का दौरा भी किया। लेकिन उन्हें जगह पसंद नहीं आई। उनके लिए सचिवालय के मुख्य भवन में पूर्व उद्योग मंत्री का कमरा भी तैयार किया गया था लेकिन उन्होंने उसे...
राजस्थान के तीसरी बार सीएम बने गहलोत ने मुख्यमंत्री सचिवालय में संभाला कार्यभार
जयपुर । राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत ने आज यहां मुख्यमंत्री सचिवालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। गहलाेत ने गत सत्रह दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री सचिवालय कक्ष में पदभार संभाला। इससे पहले श्री गहलोत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर...
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ शीघ्र होने की संभावना
जयपुर । मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किसानों का कर्ज माफ करने का शीघ्र फैसला लेने की संभावना हैं। राज्य में श्री गहलोत के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दूसरे दिन आज किसानों के कर्ज माफ करने को लेकर कवायद तेज हो गई और सहकारिता विभाग सहित संबंधित विभागों से...
शपथ समारोह विपक्षी एकता का चेहरा दिखा, शरद पंवार, एचडी देवगोड़ा, शरद यादव, एम के स्टालिन , फारुख अब्दुल्ला सहित कई नेता थे उपस्थित
जयपुर । राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता के महागठबंधन का चेहरा नजर आया। अल्टबर्ट हॉल के सामने आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे ही लेकिन विपक्ष के दिग्गज नेता शरद पंवार, एचडी...
झुंझुनू जिले से मंत्री बनने की रेस में कई नेता शामिल
झुंझुनू। आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री व सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। दोनों नेताओं के शपथ ग्रहण करते ही उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिये नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रयास शुरू कर दिये हैं। झुंझुनू जिले में इस बार कांग्रेस के...

