कोहरे ने बिगाड़ी दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों की चाल, बागपत में कड़ाके की ठंड



बागपत। बागपत जिला में अब कड़ाके की ठंडी पड़ने लगी है। रविवार को जिला घने कोहरे की चादर से लपेटे रहा। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। घने कोहरे ने दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों की स्पीड पर भी ब्रेक लगाए रखे।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को तो समूचा बागपत जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा, इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। लोग सर्दी से बचने के लिए दोपहर तक गर्म वस्त्रों में लिपटे रहे।

रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे रहे। कोहरे की वजह से दिल्ली से शामली की ओर जाने वाली 51909, 54475 ओर 51911 व शामली की ओर से दिल्ली जाने वाली 51914, 74022, 54060 ओर जनता एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एक से दो घन्टे की देरी से चली। इससे रेलमार्ग के यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए इन ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन मास्टर खेकड़ा रमेश चंद का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चली है।


Share it
Top