Read latest updates about "लखनऊ" - Page 2
सरेआम गुडंईः छात्र को पीटा, चप्पल चटवाई...और दी मां से दुष्कर्म की धमकी
लखनऊ। क्राइम कंट्रोल में नाकाम लखनऊ पुलिस को दुस्साहसी बदमाश लगातार चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला जानकीपुरम विस्तार में सरेआम गुंडई का है। बेखौफ बदमाशों ने 11वीं के छात्र का अपहरण कर लिया। सुनसान इलाके में कार रोकी, मोेबाइल व 5000 रुपये लूट लिए। पिटाई की और चप्पल चटवाकर माफी...
ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार...बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से चैक क्लोनिंग कर करते थे ठगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कानपुर के फजलगंज क्षेत्र से बैंककर्मियों से सांठगांठ कर चेक क्लोनिंग कर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डा फोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें बैंककर्मी भी शामिल हैं। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की सूचना मिलने पर...
मुस्लिम विद्वानों का सम्मेलन 26 से, अयोध्या के सम्बन्ध में हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला
लखनऊ। आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी से मुस्लिम विद्वानों का दो दिवसीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में धार्मिक ग्रंथों के आधार पर शोध पत्र प्रस्तुत किये जाएंगे कि क्या इस्लाम की स्थापना के बाद से कोई मंदिर तोड़कर मस्जिद तामीर की गयी है। यदि इसकी पुष्टि होती है तो अयोध्या में...
बुलंदशहर हिंसा की जांच रिपोर्ट तैयार, पुलिस पर ही उठे सवाल, नहीं रोक पाई गोकशी
लखनऊ । बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा की जांच रिपोर्ट इंटेलीजेंस के एडीजी एसबी शिरडकर ने तैयार कर ली है। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। एडीजी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों के बयानों को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार की है। सूत्रों के...
सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा छोड़ी, इस्तीफा...सांसद ने भाजपा को दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी बताया
लखनऊ। अपने विवादित बयानों से केंद्र तथा प्रदेश सरकार को अक्सर घेरने वाली उत्तर प्रदेश की बहराइच सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी को दलित, पिछड़ा तथा मुस्लिम विरोधी बताते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुश्री फुले ने नमो बुद्धाय जन सेवा समिति द्वारा...
योगी से मिले शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिजन...सीएम बोले- इस घटना को लेकर मैं बहुत गम्भीर हूं, दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शूंगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को बुलंदशहर में गत तीन दिसम्बर को गौकशी को लेकर हुई हिंसा में शहीद पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। श्री योगी ने अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर पीडि़त परिवार से मुलाकात की और उनकी मांगे मानते हुए...
लखनऊ: मुश्किल में फिल्म केदारनाथ, कोर्ट ने सेंसरबोर्ड को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
लखनऊ। फिल्म केदारनाथ मुश्किलों में फंसती दिख रही है। गुरुवार को केदारनाथ फ़िल्म को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। एक याचिका पर याचिका पर सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई की। याचिका में फिल्म के जरिए धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया है।रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news...
सांसद सावित्री बाई फूले ने भाजपा से दिया इस्तीफा..पार्टी पर लगाया यह बड़ा आरोप
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फूले ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। सुश्री फूले ने भाजपा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाये संविधान को खत्म करने की साजिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भारी मन से यह निर्णय ले रही हैं। उन्होंने कई मौकों पर...
जाति के आधार पर लोगों को बांटने के बाद अब देवी-देवताओं काे भी बांट रही है भाजपा: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये कहा है कि पहले लोगों को जाति के आधार पर बांटा अब देवी-देवताओं को भी बांटने में लगी है। सुश्री मायावती ने गुरूवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 63वीं पुण्यतिथि पर यहां जारी किए गए बयान में कहा है कि...
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिवार ने की योगी से मुलाकात, सभी मांगे मानी, डीजीपी ओ पी सिंह और प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग भी मौजूद
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को बुलंदशहर में गत तीन दिसम्बर को गोकशी को लेकर हुई हिंसा में शहीद पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। श्री योगी ने अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी मांगे मानते हुए दोषियों...
बुलन्दशहर की घटना गहरी साजिश: योगी...कहा- किसी भी जिले में गौकशी हुई तो वहां के डीएम और कप्तान नपेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलन्दशहर और लखनऊ में हुई घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात गोरखपुर से लौटने के बाद अपने सरकारी आवास पर पुलिस और प्रशासनिक...
सेवानिवृत्ति की आयु संबंधी अदालती फैसले से राज्य कर्मचारियों में बेचैनी
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 60 साल को अमान्य करने के आदेश ने उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों में की चिन्ता बढ़ा दी है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बुधवार को रिटायरमेन्ट के मसले में राज्य सरकार द्वारा समुचित तथ्य न...


