Read latest updates about "गोरखपुर" - Page 2
दो उपजिलाधिकारियों का गैर जनपद में तबादला
सिद्धार्थनगर। जिले में तैनात रहे दो उपजिलाधिकारियों का तबादला शासन ने लोक सभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले गैर जनपद में कर दिया है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने दोनों उपजिलाधिकारियों को कार्यमुक्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त अनुभाग-3 के विशेष सचिव संजय कुमार...
गोरखपुर के सपा सांसद प्रवीण निषाद और उनके पिता डॉ. संजय निषाद समेत समेत 600 पर मुकदमा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद प्रवीण निषाद और उनके पिता डॉ. संजय निषाद समेत 612 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि बिना किसी सूचना एवं अनुमति के सांसद प्रवीण निषाद और उनके समर्थकों ने गुरुवार को अचानक...
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ बहू ने किया प्रताड़ना का केस
गोरखपुर । एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी बृजलाल पर उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई संगीन आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में बीस लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा उस पर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दबाव बनाया। विवाहिता ने...
पूर्व मंत्री स्व. जमुना निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद व पत्नी पूर्व विधायक राजमती निषाद भाजपा में शामिल, महागठबंधन में हड़कम्प
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी परंपरागत गोरखपुर लोकसभा सीट को सपा से छीनने की रणनीति में जुट गए हैं। इसी कड़ी में दिवंगत जमुना निषाद की पत्नी और पूर्व विधायक राजमती निषाद और उनके बेटे अमरेंद्र निषाद ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। ये सपा के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।...
गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीब तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में अब गरीब मरीजों के तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन देने की तैयारी की जा रही है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार को बताया गया कि इस व्यवस्था के लिये ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते...
संतकबीर नगर- सांसद शरद त्रिपाठी से पिटने के बाद विधायक ने कहा, हिसाब बराबर होगा, धैर्य रखें
संतकबीर नगर। बुधवार की देर शाम सांसद शरद त्रिपाठी द्वारा मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते से पीटने की घटना के बाद विधायक राकेश बघेल समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर पूरी रात बैठे रहे। विधायक लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्त ने सुबह 9 बजे...
संतकबीरनगर: मुख्यमंत्री की फटकार के बाद विधायक का धरना हुआ समाप्त
संतकबीरनगर। जिले में जिला योजना की बैठक के दौरान सांसद शरद त्रिपाठी द्वारा जूतों से पिटाई के बाद धरने पर बैठे मेहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री की फटकार के बाद गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से धरना खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर धरना समाप्त...
संतकबीर नगर-मंत्री के सामने ही सांसद ने विधायक को जूतों से पीटा, जमकर हुआ गाली गलौच !
संतकबीर नगर । उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दिख रहा है कि संतकबीरनगर के विधायक और सांसद आपस में ही भिड़ गए हैं। बातों की गर्मागर्मी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई और एक दूसरे पर जूता चप्पल चलाने की नौबत भी आ गई। बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने...
गोरखनाथ मंदिर परिसर में योगी ने फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया
गोरखपुर । उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दरबार में 100 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद जनता दरबार गये और लगभग 100 फरियादियों की समस्या सुनी और उसके समाधान का...
नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, बालिका की मौत, तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
बस्ती। जिले में सोमवार को झुंगिनाथ धाम शिवरात्रि मेला देखने जा रही श्रद्धालुओं से भरी नांव मनोराम नदी में पलट जाने से एक बालिका की डूब कर मौत हो गयी है। वहीं, ग्रामीणों ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला है। पुलिस के मुताबिक, जिस बालिका की मौत हुई वह दुबौलिया थाने के बेमरही ग्राम निवासी निशी सिंह...
ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद बोलेरो सवार लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि यह घटना फतेहपुर मोड़ पर शनिवार देर रात हई। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र के...
देवरिया में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
देवरिया। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस ने अब तक भले ही प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की हो मगर पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में टिकट के संभावित उम्मीदवारों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है।देवरिया लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्र में से...


