ग्वांग्झू- ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू 2018 में अपने पहले खिताब से एक कदम दूर रह गयी हैं। सिंधू ने शनिवार को वर्ल्ड...
ग्वांग्झू- ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू 2018 में अपने पहले खिताब से एक कदम दूर रह गयी हैं। सिंधू ने शनिवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जबकि समीर वर्मा को पुरुष सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 2018 में अपने पहले खिताब की तलाश में लगी विश्व की छठे नंबर की सिंधू ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 54 मिनट में 21-16 25-23 से पराजित किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू की आठवीं रैंकिंग की इंतानोन के खिलाफ आठ करियर मुकाबलों में यह चौथी जीत है और दोनों के बीच 4-4 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।
सिंधू को 2018 में अपना पहला खिताब हासिल करने के लिए दूसरी सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा की चुनौती से पार पाना होगा जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का 6-6 का करियर रिकॉर्ड है। सिंधू इस साल कोई खिताब नहीं जीत पायी हैं और वह साल का समापन खिताबी जीत के साथ करना चाहेंगी । इस बीच पुरूष वर्ग में भारत के समीर वर्मा का सपना सेमीफाइनल में हार के साथ टूट गया। पिछले महीने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीतने वाले समीर को चीन के शी यूकी ने एक घंटे आठ मिनट के संघर्ष में 12-21 22-20 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।


