भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 वर्ष बाद एशियन खेलों के फाइनल में प्रवेश किया



नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 वर्ष बाद एशियन खेलों के फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के 11वें नंबर की टीम चीन को 1-0 से हराकर 1998 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को मैच के 8वें मिनट में ही गोल करने का शानदार मौका मिला, जब वंदना कटारिया और नवनीत कौर की जुगलबंदी से भारत चीन के गोल पोस्ट तक पहुंच गया,लेकिन चीनी रक्षकों ने भारत का प्रयास विफल कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत के पेनल्टीकार्नर मिला। लेकिन गुरजीत कौर उसे गोल में बदलने में नाकाम रहीं। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं।

मैच के 52वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी मिला और इस बार गुरजीत गोल करने में सफल रहीं और भारत को 1-0 से जीत दिलाकर 20 साल बाद फाइनल में पहुंचा दिया। भारतीय टीम 31 अगस्त को स्वर्ण पदक मुकाबले में जापान से भिड़ेगी।


Share it
Top