Read latest updates about "खेल" - Page 2

  • पहली प्रो वॉलीबाल लीग की नीलामी 14 दिसम्बर को

    नयी दिल्ली। पहली प्रो वॉलीबाल लीग का खिलाड़ी ड्राफ्ट और नीलामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें हिस्सा लेने वाली छह टीमें अपने खिलाड़ी चुनेंगी। बेसलाइन वेंचर्स और भारतीय वॉलीबाल महासंघ की पहल पर हो रही इस लीग का आयोजन 2 से 22 फरवरी तक कोच्चि और चेन्नई में दो चरणों में किया जाएगा।...

  • यासिर ने तोड़ा 82 साल का रिकार्ड

    अबुधाबी। पाकिस्तानी गेंदबाज यासिर शाह ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के चौथे दिन सुबह 82 वर्षाें का रिकार्ड तोड़ते हुये 200 सबसे तेज टेस्ट विकेट की उपलब्धि अपने नाम कर ली। सुबह मैच की शुरूआत होने के आधे घंटे बाद ही यासिर ने विलियम समरविले का विकेट अपने नाम किया जो उनका 33वें टेस्ट में...

  • घर में पहली जीत के लिए ब्लास्टर्स का संघर्ष जारी

    कोच्चि। केरल ब्लास्टर्स को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अब तक सिर्फ एकमात्र जीत मिली है और घर में तो उसका खाता भी नहीं खुला है। शुक्रवार को उसका सामना जब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एफसी पुणे सिटी से होगा, तो वह अपने घरेलू प्रशंसकों अपने आंगन में सीजन की पहली जीत का तोहफा देने...

  • 5000 रन पूरे करने वाले 12वें भारतीय बने पुजारा

    एडिलेड। विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। पुजारा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को 123 रन की बेहतरीन पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। पुजारा अपने 65वें टेस्ट में इस कीर्तिमान पर...

  • पुजारा के जुझारू शतक ने भारत को संभाला

    एडिलेड। श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (123) रन की जुझारू शतकीय पारी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एडिलेड ओवल में पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को खराब शुरूआत से उबरते हुये स्टम्प्स तक नौ विकेट पर 250 रन बना लिये। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक बनाया और 65वें टेस्ट...

  • इरफान पठान शतक से चूके, जम्मू कश्मीर के 290

    जम्मू-पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (91)और कप्तान परवेज रसूल (87) के शानदार अर्धशतकों से जम्मू कश्मीर ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन गुरूवार को 290 रन बना लिये। इरफान ने 76 गेंदों पर 91 रन में 10 चौके और पांच छक्के लगाये जबकि रसूल ने 92 गेंदों पर 87 रन में 13...

  • मैक्सवेल और फिंच आईपीएल नीलामी से हटे

    मेलबोर्न। आस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर और किसी समय आईपीएल के मिलियन डॉलर बेबी रहे ग्लेन मैक्सवेल तथा बल्लेबाज़ आरोन फिंच ने वर्ष 2019 में ट्वंटी 20 लीग की होने वाली नीलामी से हटने का फैसला किया है। आस्ट्रेलियाई टीम का वर्ष 2019 के शुरूआती सत्र में काफी व्यस्त कार्यक्रम है और टीम को...

  • भारत की खराब शुरूअात, चाय तक गंवाये 6 विकेट

    एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार से शुरू हुये पहले क्रिकेट टेस्ट में अच्छी शुरूआत की कोशिशों में विफल दिखी और चायकाल तक उसने अपनी पहली पारी में मात्र 143 रन जोड़कर छह अहम विकेट गंवा दिये। भारत ने चायकाल तक 56 ओवर के खेल में 143 रन पर छह विकेट गंवाये जबकि लंच तक उसका स्कोर...

  • भारत में यूएस किड्स गोल्फ, गुरुग्राम में होगा पहला टूर्नामेंट

    गुरुग्राम। यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर के माध्यम से यूएस किड्स गोल्फ भारत पहुंच चुका है और टूर की शुरुआत सात दिसम्बर को गुरुग्राम स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब से होगी। यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर का मकसद भारत में जूनियर गोल्फरों की खोज और उनका विकास होगा तथा इस टूर के पहले संस्करण के...

  • गंभीर को विजयी विदाई देने उतरेगी दिल्ली

    नयी दिल्ली। दिल्ली की टीम अपने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को गुरूवार से यहां फिरो•ाशाह कोटला मैदान में आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में विजयी विदाई देने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। 37 साल के गंभीर ने कल शाम एक वीडियो पोस्ट कर सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।...

  • डोंगेल के गोल से केरल ने हार टाली

    कोच्चि। मणिपुरी स्टार सिमिलेन डोंगेल के अहम मौके पर किए गए गोल की मदद से मेजबान केरल ब्लास्टर्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ हार टालने में सफल रही। यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा...

  • रेयान हैरिस बने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच

    नयी दिलली। पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2019 में होने वाले 12वें संस्करण के लिये गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। हैरिस को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेकंटेश प्रसाद की जगह कोच पद दिया गया है जो पिछले सत्र में टीम से जुड़े थे।...

Share it
Top