कानपुर। कानपुर आईआईटी में परीक्षाओं में लगातार बैक लाने पर 136 आईआईटीयंश छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रतिबंध (टर्मिनेट) लगा दिया गया है। मामले में...
कानपुर। कानपुर आईआईटी में परीक्षाओं में लगातार बैक लाने पर 136 आईआईटीयंश छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रतिबंध (टर्मिनेट) लगा दिया गया है। मामले में सोमवार को बैठक के बाद इंस्टीट्यूट के सीनेट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। शैक्षिक प्रतिबंध को लेकर संस्थान में मंगलवार को गहमागहमी व चर्चा का दौर चलता रहा।
दरअसल हर साल आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर समीक्षा की जाती है। इस पर इंस्टीट्यूट के सीनेट को संस्थान में शिक्षारत अभ्यर्थियों की शिक्षा को लेकर तुलनात्मक समीक्षा होती है। सोमवार को भी शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर सीनेट की बैठक हुई। जिसमें अलग-अलग ट्रेड व वर्ष के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। इन छात्रों में करीब 136 छात्र-छात्राओं की लगातार बैक आने व शैक्षिक स्तर मानक से काफी कम मिलने पर शिक्षा प्रतिबंध (टर्मिनेट) कर दिया गया।
प्रतिबंधित छात्र-छात्राओं में 46 स्नातक के हैं, जबकि 90 परास्नातक और पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी को एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। अगली सीनेट की बैठक 31 दिसम्बर को बुलाई गई है। जिसमें इस निर्णय पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस निर्णय को लेकर मंगलवार को आईआईटी संस्थान में छात्र-छात्राओं की बैचानी बढ़ा दी है। सीनेट के इस निर्णय को लेकर वह दिनभर एक-दूसरे से हल निकालने को लेकर चर्चा करते देखे गये। सीनेट से अपने निर्णय को लेकर कुछ भी बताने व टर्मिनेट छात्र-छात्राओं के नाम बताने से इंकार कर दिया है।रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें


