बदायूं । उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उगैती क्षेत्र में शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी ।...
बदायूं । उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उगैती क्षेत्र में शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटू कामाडर राजेन्द्र उगैती क्षेत्र में तड़के करीब ढ़ाई बजे गश्त कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को टोक दिया ,तभी एक बदमाश ने छात्रपाल को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।
रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें
उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय होमगार्ड छत्रपाल जिले के जरीफनगर इलाके के करियाडीन का रहने वाला था। उसकी तैनाती उगैती थाने पर थी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गये । पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


