गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में ई -1 और ई -2 ग्रेड में 176 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर...
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में ई -1 और ई -2 ग्रेड में 176 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं.
विज्ञापन संख्या:
गेल / ओपन / एमआईएससी / 6/2018
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि - 12 दिसंबर 2018, सुबह 11:00 बजे से
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 दिसंबर 2018, शाम 06:00 बजे तक
पदों का विवरण:
ई -1 और ई -2 ग्रेड - 176 पद
• केमिकल
• इंस्ट्रुमेंटेशन
• मकैनिकल
• कांट्रेक्ट एंड प्रोक्योरमेंट
• कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन
• बीआईएस
• फायर एंड सेफ्टी
• सिविल
• एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग,
• इलेक्ट्रीकल
• टेलीकॉम / टेलीमेटरी
• मार्केटिंग
• फाइनेंस
• ह्यूमन रिसोर्स
• कानून
• लॉ
• लेबोरेट्री
• ऑफिशियल लेंग्वेज
योग्यता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सीनियर इंजीनियर (केमिकल): केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी ब्रांच में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग डिग्री.
• सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल / प्रोडक्शन / प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल / मेन्यूफेक्चरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग स्नातक.
(उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना लिंक देख सकते हैं.)
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार गेल वेबसाइट www.gailonline.com के 'करियर' अनुभाग के माध्यम से 12 दिसंबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक 06:00 बजे तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.

