गया। बिहार के 11जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन 01 फरवरी 2019 से किया गया है।आर्मी भर्ती रैली की तैयारी की समीक्षा बैठक...
गया। बिहार के 11जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन 01 फरवरी 2019 से किया गया है।आर्मी भर्ती रैली की तैयारी की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। उन्होंने बताया कि आर्मी भर्ती रैली 01-14 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि आर्मी भर्ती रैली बीएमपी बोधगया के कैंप में आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के 11 जिलों से अभ्यर्थी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 1 से 14 फरवरी तक गया में कैंडिडेट की काफी भीड़ होगी जिसका प्रबंध करना अति आवश्यक है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया जाए। उन्होंने बताया कि आर्मी भर्ती का आवेदन 31 दिसंबर 2018 तक ऑन-लाइन माध्यम से लिया जा रहा है।अब तक कुल 16000 आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली में किसी तरह की भगदड़ न हो ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रैली में भागदौड़ के क्रम में किसी को चोट लगने पर उसका तुरंत फर्स्ट एड ट्रीटमेंट किया जाए।
रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें
एक एंबुलेंस एवं एक डॉक्टर वहां 24 घंटे प्रतिनियुक्त रखा जाए। उन्होंने सेना भर्ती रैली के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं वाटरप्रूफ पंडाल लगाने का निर्देश जिला नजारात उप समाहर्त्ता को दिया। रनिंग ट्रेक पर मिट्टी डलवा कर अच्छी तरह से बुलडोजर चलवा कर समतल कराने का निर्देश भवन विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। बिजली विभाग को पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा एक एडिशनल ट्रांसफार्मर बीएमपी में लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही अग्निशामक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बीएमपी कैंपस में एक अग्निशामक वाहन 24 घंटे मौजूद रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सामान्य शाखा के पदाधिकारी इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे। बीएमपी कैंपस में मोबाइल टॉयलेट, एडिशनल टॉयलेट, स्टील टैंकर पर्याप्त संख्या में लगाने का निर्देश पीएचइडी, नगर निगम एवं नगर पंचायत बोधगया को दिया। सेना भर्ती रैली के प्रचार -प्रसार के लिए सिकरिया मोड़ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मानपुर बस स्टैंड के पास बैनर लगवाने का सुझाव कमांडेंट विक्रम सैनी को दिया गया। बैठक में उपस्थित सेना भर्ती के कमांडेंट विक्रम सैनी, नगर आयुक्त नगर निगम गया, सदर अनुमंडल पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर पुलिस उपाधीक्षक , पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


