Read latest updates about "अति महत्वपूर्ण न्यूज़" - Page 1
देवरिया जेल में हुआ चौंकाने वाला कारनामा....अतीक के गुर्गों ने अपहरण कर जेल में व्यापारी को जमकर पीटा...जेल में रहकर भी चल रहा है पूर्व सांसद अतीक अहमद का गुंडाराज
देवरिया। प्रयागराज से पूर्व सांसद अतीक अहमद जेल में रहकर अपना गुंडाराज चला रहा है। उसने अपने गुर्गों की मदद से लखनऊ के कारोबारी को 26 दिसम्बर को अगवा करवाकर देवरिया जेल के अंदर उसे बुरी तरह पीटा और उसकी पांच कंपनियों का मालिकाना हक अपने दो गुर्गों के नाम करवा लिया। जेल के अंदर हुई इस घटना से...
प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा का बयान...देश के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं पढ़ी जा सकती नमाज ..!
कानपुर। नमाज मस्जिद में पढ़ी जाती है, पर देखा जा रहा है कि पिछली सरकारों के लचर रवैये के चलते नोएडा के पार्क में नमाज पढ़ी जाने लगी, जो पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है और इसी के चलते उस पर रोक लगाई गई है। यही नहीं देश के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती और इस पर कोर्ट व प्रशासनिक...
हैड कांस्टेबिल की मौत के बाद गर्मायी प्रदेश की राजनीति...धरना दे रही भीड ने उग्र होकर कर दिया था पुलिस पर पथराव
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र में शनिवार शाम भीड़ द्वारा किए गये पथराव के दौरान हेड कांस्टेबिल सुरेश प्रताप वत्स की मृत्यु समेत तीन मामलों में पुलिस अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस हिंसा के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है और कांग्रेस तथा सपा ने यूपी सरकार...
सोमवार रात नौ बजे बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहींं
नयी दिल्ली-नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर की रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों के बाहर निकलने पर मनाही रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन(डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की सलाह पर 31 दिसम्बर सोमवार रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन...
बुलन्दशहर हिंसा में मारे गये सुमित के परिजनों और ग्रामीणों ने भाजपा विधायक को कई घंटे तक बनाये रखा बन्धक
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में विगत तीन दिसम्बर को हुई हिंसा में मारे गये सुमित के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान वहां पहुंचे भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी को ग्रामीणों ने कई घंटे तक बंधक बनाये रखा। मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दाहर के स्याना क्षेत्र में विगत तीन...
दया याचिका खारिज: जेल की सलाखों में ही बंद रहेगा 84 में हुए नरसंहार का आरोपी, कैराना के गांव बरनावी में हुई थी एक साथ 12 लोगों की हत्या
कैराना। 14 जुलाई 1984 में कैराना के बरनावी में 12 लोगों की नृशंस हत्या की वारदात में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आरोपी जेल में ही बंद रहेगा। आरोपी द्वारा समय पूर्व रिहाई के लिए लगाई गई गुहार पर दया याचिका समिति ने संस्तुति नहीं की है। इसके चलते राज्यपाल ने आरोपी की दया याचिका को अस्वीकार कर दिया...
कांग्रेस ने कहा- खुद की चोरी छिपा रहे मोदी ....अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस का दामन साफ: सुरजेवाला
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुद की चोरी छिपाने के लिए शोर मचाने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह इस मामले में गिरफ्तार क्रिश्चयन मिशेल का इस्तेमाल खुद के घोटाले छिपाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप...
मोदी ने अंडमान के तीन प्रसिद्ध द्वीपों काे दिया दूसरा नाम
पोर्ट ब्लेयर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह श्रृंखला के प्रसिद्ध तीन द्वीपों को दूसरा नाम दिया। पाेर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर 1943 को भारतीय भूमि पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज शाम पोर्ट ब्लेयर में एक...
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार रहेगा : उमा भारती
भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उम्मीद जाहिर कि 2019 में होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार रहने वाला है और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक बार फिर से बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है।आज शाम यहां संवाददाताओं से चर्चा...
मृणाल सेन के निधन पर कोविंद और मोदी ने जताया शोक
नयी दिल्ली-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानेमाने फिल्म निर्माता मृणाल सेन के निधन पर रविवार को गहरा शोक जताया। राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जानेमाने फिल्मकार मृणाल सेन के निधन की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। मृणाल सेन का निधन न केवल बंगाल और भारत के लिए...
भाजपा धन के बल पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की फिराक में: सिद्दारामैया
मैसुरु-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्दारामैया ने रविवार को कहा कि सरकार बनाने में विफल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार को अस्थिर करने उद्देश्य से कांग्रेस विधायकों को बड़ी राशि का लालच देकर उन्हें खरीदने का हर संभव प्रयास कर रही...
भाजपा को वोट देना देश के साथ गद्दारी से कम नहीं: केजरीवाल
करनाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणावासियों को भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध लामबंद होने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि इस राजनीतिक दल को वोट देना देश के साथ गद्दारी से कम नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह क्षेत्र करनाल की...

