
भगवान शिव के 11वें अवतार हनुमानजी की कलयुग में भक्ति की जाती है। हनुमान शक्ति और सशक्तीकरण के भंडार हैं और भारत में गली - गली में हनुमान जी के मंदिर...
भगवान शिव के 11वें अवतार हनुमानजी की कलयुग में भक्ति की जाती है। हनुमान शक्ति और सशक्तीकरण के भंडार हैं और भारत में गली - गली में हनुमान जी के मंदिर हैं, जहां पर जाकर लोग उनकी पूजा - अर्चना करते हैं। हनुमान जी के कुछ मंदिर ऐसे हैं जो कुछ अलग प्रकार के हैं और अपनी अनोखी खासियत की वजह से ये पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में .........
हनुमानगढ़ी, अयोध्या :-
अयोध्या में सरयू नदी के पास हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित है, इस मंदिर में आपको केवल हनुमान जी की फूलों से ढकी हुई 6 इंच लंबी मूर्ति दिखाई देगी।
शास्त्रों में इस माला को दिया गया है बहुत महत्व, पहनने से व्यक्ति को होती है यश, कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति
मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान :-
राजस्थान के मेहंदीपुर में हनुमान जी की मूर्ति चट्टान से स्व-निर्मित है। इस मूर्ति के चरणों में एक छोटा तालाब है, जिसमें कभी भी पानी की कमी नहीं होती है।
सालासर हनुमान मंदिर, राजस्थान :-
राजस्थान के सालासर हनुमान मंदिर में हनुमान जी की दाढ़ी और मूंछ वाली अनोखी मूर्ति है, माना जाता है कि यह मूर्ति खेत में काम करते हुए एक किसान को मिली थी ।
हनुमानधारा, चित्रकूट :-
चित्रकूट में एक छोटा सा शहर है जिसे हनुमानधारा कहा जाता है, यहां पर पहाड़ियों से लटकती हुई हनुमान की एक मूर्ति है। पहाड़ी का झरना भगवान हनुमान की इस मूर्ति को छूता है। झरने की वजह से इस जगह का नाम हनुमानधारा पड़ा है।
श्री पंचमुख आंजनेयर स्वामी जी, तमिलनाडु :-
यह मंदिर तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्थित है और इसमें भगवान हनुमान की पांच सिर वाली मूर्ति है, इस मंदिर को मानव जाति का रक्षक माना जाता है।

