अगर यात्रा पर जाते समय आपको सांप के दर्शन हो जाएं तो समझ लें....

अगर यात्रा पर जाते समय आपको सांप के दर्शन हो जाएं तो समझ लें....

आज के समय में भी लोग जब भी किसी शुभ कार्य के लिए जाते हैं तो इससे पहले शकुन और अपशकुन को ध्यान में रखते हैं। शास्त्रों में कुछ चीजों को कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला माना गया है। ये माना जाता है कि अगर कार्य की शुरूआत से पहले ये अपशकुन हो जाएं तो कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है। आइए जानते हैं इन अपशकुनों के बारे में ..............

अगर व्यक्ति किसी आवश्यक कार्य से घर के बाहर जा रहा है और यात्रा पर जाते समय उसे सांप के दर्शन हो जाते हैं तो इसे अच्छा शकुन नहीं माना जाता है, रास्ते में सर्प के दर्शन होने से कार्य में सफलता देरी से मिलती है।

अगर कोई शुभ कार्य प्रारंभ हो रहा हो या व्यक्ति को कहीं जाना हो और उस समय कोई छींक दे तो इसे अपशकुन माना जाता है। ऐसे में कुछ देर रूकने के पश्चात कार्य को प्रारंभ करना चाहिए।

अगर आप यात्रा पर या किसी जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं और बिल्ली आपका रास्ता काट जाती है तो उस मार्ग से नहीं निकलना चाहिए। इसे अपशकुन माना जाता है और कार्य सिद्वि में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

Share it
Top