पूर्ण चंद्रग्रहण सोमवार को

पूर्ण चंद्रग्रहण सोमवार को



जोधपुर। इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को है और रविवार रात से सूतक लग गया। एक तरफ वैज्ञानिक इस खगोलिया घटना को लेकर उत्साहित है तो भारतीय विद्जनों की अलग मंत्रणा है। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन रविवार रात को मंदिरों में सूतक लगने के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण वाले दिन खूब दानपुण्य किया जाएगा।

नए साल 2019 के पहले हफ्ते में ही इस बार सूर्य ग्रहण हुआ और अभी महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि पूर्ण चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। 21 जनवरी को पूर्णिमा है और इसी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण है, वहीं इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है, क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। यही कारण है कि चांद सुर्ख लाल रंग का नजऱ आता है। वही रात को अंधेरे में ये नजारा बेहद ही अद्भुत नजऱ आता है। यही कारण है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है।

भारतीय समयानुसार, यह चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन एक घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। वही ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नजऱ आएगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण भी भारत में नजऱ नहीं आया था। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रूसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नजऱ आएगा।


Share it
Top