इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप करने से व्यक्ति का जीवन रहता है खुशहाल

इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप करने से व्यक्ति का जीवन रहता है खुशहाल

हिंदू धर्म में मंत्रों को बहुत महत्व दिया जाता है, शास्त्रों के अनुसार अगर मंत्रों का उच्चारण सही तरीके से किया जाए तो इससे व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम आपको यहां पांच सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली हिंदू मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और उसके जीवन में खुशियों का संचार होता है आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में.........

गणेश मंत्र :-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

अर्थ - घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली। मेरे प्रभु, हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न पूरे करने की कृपा करें।

शिव मंत्र :-

ॐ नमः शिवाय

अर्थ - प्रणव मंत्र 'ऊं' के साथ 'नम: शिवाय' (पंचाक्षर मंत्र) का जप करने पर यह षड्क्षर मंत्र बन जाता है।

गायत्री मंत्र :-

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं ।

भर्गो देवस्य धीमहि, धीयो यो न: प्रचोदयात् ।।

अर्थ - हम ईश्वर की महिमा का ध्यान करते हैं, जिसने इस संसार को उत्पन्न किया है, जो पूजनीय है, जो ज्ञान का भंडार है, जो पापों तथा अज्ञान की दूर करने वाला हैं- वह हमें प्रकाश दिखाए और हमें सत्य पथ पर ले जाए।

मां सरस्वती मंत्र :-

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना ।

या ब्रह्माच्युतशङ्करप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्यापहा॥

अर्थ - जो लोग सरस्वती के कठिन मंत्र का जप नहीं कर सक‍ते उनके लिए प्रस्तुत है मां सरस्वती का सरल अष्टाक्षर मंत्र। इस मंत्र का पाठ नित्य करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है।

महालक्ष्मी मंत्र

अङ्गं हरेः पुलकभूषणमाश्रयन्ती

भृङ्गाङ्गनेव मुकुलाभरणं तमालम्

अङ्गीकृताखिलविभूतिरपाङ्गलीला

माङ्गल्यदास्तु मम मङ्गलदेवतायाः

Share it
Top