पुष्कर मेला: दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला, यहां 10 करोड़ का भैंसा और 51 लाख का घोड़ा भी मौजूद


जयपुर। राजस्थान के पुष्कर में दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है। ये मेला आज खत्म होगा। इस बार मेले में मुख्य आकर्षण 51 लाख रुपए का ब्रह्मदेव घोड़ा और भोलू और भीम नाम के दो भैंसे हैं। ब्रह्मदेव मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है। यह 22 महीने का है। इसकी 21 लाख रुपए बोली लग चुकी है। भोलू नाम के भैंसे की कीमत 1.20 करोड़ रुपए है। ये गुजरात के भावनगर जिले से आए हैं। इन पर रोज 3 हजार रुपए खर्च होते हैं। भैंसे भीम की कीमत दस करोड़ रुपए है।

रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें

इसकी लम्बाई 14 फीट और ऊँचाई 6 फीट है। यह मुर्रा नस्ल का है। मालिक जवाहर जांगिड ने बताया इसके खाने और देखभाल का खर्च प्रतिदिन एक लाख रूपए है। अब तक भैंसों पर 40 लाख रुपए की बोली लगाई जा चुकी है। इस बार मेेले में बेहतरीन नस्ल के घोड़े फिर बिक्री के लिए तैयार हैं। पिछले साल इनकी बिक्री पर राजस्थान सरकार ने रोक लगा दी थी। दरअसल, पिछले साल घोड़ों की एक बीमारी ग्लैंडर्स डिसीज (glanders disease) फैली हुई थी। इसकी वजह से इनकी बिक्री पर रोक लगाई गई थी। इस साल खरीद-फरोख्त के पहले ही इनका टेस्ट किया गया है। जिनके नतीजे निगेटिव आए हैं, उन्हें मेेले में लाने की इजाजत दी गई है। मारवाढ़ी और काठियावाढ़ी घोड़ों की नस्लें यहां ज्यादा मशहूर हैं।

Share it
Top