
मुजफ्फरनगर। कल (आज) करवाचोैथ का त्यौहार मनाया जायेगा। इसके चलते इस त्यौहार पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों...
मुजफ्फरनगर। कल (आज) करवाचोैथ का त्यौहार मनाया जायेगा। इसके चलते इस त्यौहार पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों/कर्मचारियों को तोहफा दिया है। यह तोहफा महिला (विवाहित) शिक्षकों करवाचौथ पर अवकाश के रूप में दिया हैै। इस विषय में प्रदेश के शिक्षा निर्देशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के समस्त मंडलीय शिक्षा निर्देशक समस्त मंडल, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक व समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किये गये पत्र में प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं को करवाचौथ पर अवकाश देने के सम्बंध में लिखा है। वहीं दूसरी ओर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के इस तोहफे का तहेदिल से स्वागत किया है। उनका कहना था कि यह तोहफा वास्तव में लाजवाब उपहार इस पवित्र त्यौहार पर है।


