Read latest updates about "आगरा" - Page 3
आगरा में 15 लाख का मिथाइल अल्कोहल बरामद, चार गिरफ्तार
लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला मिथाइल अल्कोहल बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मिथाइल अल्कोहल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एसटीएफ सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अवैध शराब...
घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम से दुष्कर्म
आगरा। आगरा के थाना डौकी में शनिवार सुबह सात साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। बदहवास हालत में घर पहुंची मासूम बच्ची को देखकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना डौकी...
राम मंदिर मध्यस्थता पैनल में श्रीश्री के बदले कोई और हो: अधोक्षजानंद
मथुरा- गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को सुलझाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित पैनल के सदस्य श्रीश्री रविशंकर को बदलने का आग्रह अदालत से किया है। स्वामी अधोक्षजानंद ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि इस विवाद को सुलझाने का सर्वोच्च...
मथुरा में लट्ठमार होली का आगाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
मथुरा। बरसाना लट्ठमार होली का आगाज शुक्रवार हो गया। सुबह से ही लट्ठमार होली की उत्सुकता को लेकर लाखों की संख्या में लोग श्रीजी मंदिर परिसर में दिखाई दे रहे हैं। जहां देखो वहां बालक, युवा और वृद्ध सभी में जोश दिखाई दे रहा था, चहुंओर उस क्षण का इंतजार था कि कब पांच बजेंगे और हुरियारिनें अपनी चम-चमाती...
मैनपुरी से मुलायम के प्रत्याशी होने पर समाजवादी पार्टी में बगावत शुरू
मैनपुरी। यह बात कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोची थी कि मुलायम सिंह यादव ने जिस पार्टी को अपने खून-पसीने की मेहनत से खड़ा किया है, उसी पार्टी में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्हें मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद से समाजवादी पार्टी के एक बड़े तबके में असंतोष हो गया। विरोध का...
इटावा में स्कूलों में बना है कमल का निशान, कांग्रेस ने की शिकायत
इटावा- लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कई स्कूलों में कमल का चिह्न बने होने पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने चुनाव आयोग को...
सीमा उपाध्याय का फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने से इनकार, बसपा तलाश रही दूसरा उम्मीदवार
आगरा। लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार जहां विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं, वहीं ऐसे में बसपा से फतेपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद बसपा इस सीट पर नये प्रत्याशी की...
चाचा-भतीजे के बीच सियासी जंग की गवाह बनेगी फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। ऐसे में फिरोजाबाद लोकसभा सीट की राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गयी हैं। इस संसदीय सीट पर इस बार सैफई परिवार के दो बडे़ दिग्गज चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे है। प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल यादव पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने का...
रायफल साफ करते समय गोली चलने से युवक की मौत
फिरोजाबाद । थाना दक्षिण क्षेत्र के औधौगिक क्षेत्र नगला भाऊ में सोमवार की सुबह रायफल साफ करते समय गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। थाना दक्षिण के नगला भाऊ निवासी 40 वर्षीय संजीव पुत्र सुरेन्द्र सिंह सोमवार की सुबह अपने कमरे में रायफल की सफाई कर रहा था। अचानक...
डिप्टी सीएम ने संतों के संग खेली चंदन-केसर एवं फूलों की होली
ब्रज की होली में होता है आनंद की अनुभूति: डिप्टी सीएम मथुरा। ब्रज की होली शुरुआत रविवार दोपहर महावन में रमणरेती धाम स्थित कार्ष्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में हो चुकी है जिसमें शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने होली के गीत एवं रसिया का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने...
रामगोपाल यादव का विरोध पूरे प्रदेश में है, उन्हीं की वजह से सपा कमजोर हुई: शिवपाल यादव
फिरोजाबाद। मैनपुरी में लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुतले फूंके जाने को लेकर प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव का विरोध पूरे प्रदेश में है, उन्हीं की वजह से सपा आज कमजोर हुई है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को...
कासगंज: कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कासगंज। हत्या के आरोप में बंद कैदी ने रविवार को जेल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में आलाधिकारी मौकेे पर पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने जेल प्रशासन पर साजिशन के तहत बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। सोरो...

