बिहार के बड़े कारोबारी और भाजपा नेता गुंजन खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,
हाजीपुर । वैशाली जिले के हाजीपुर में गुरुवार को अपराधियों नेे प्रसिद्ध व्यवसायी गुंजन खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी । यह घटना यहां के औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। बताते हैंं कि हत्यारों ने दोपहर बारह बजे गुंजन खेमका की गाड़ी पर एके 47 से गोलियों की बौंछार कर दीं जिससे घटनास्थल पर ही...
मेरठ में करंट की चपेट में आकर युवक मृत्यु, एक अन्य झुलसा
मेरठ । उत्तर प्रदेश में मेरठ के मवाना क्षेत्र में गुरूवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि असीलपुर गांव निवासी इमरान (24) अपने भाई के साथ आसिफाबाद-असीलपुर मार्ग पर गन्ने के कोल्हू में काम करता था। सुबह काम करते समय...
इटावा में जनरथ एक्सप्रेस बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, परिचालक की मृत्यु, छह अन्य यात्री घायल
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के इकदिल क्षेत्र में गुरूवार को लखनऊ से आगरा जा रही जनरथ एक्सप्रेस बस आगे निकल जाने के प्रयास में बराबर में चल रहे ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में परिचालक की मृत्यु हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने यहां बताया कि लखनऊ से आगरा...
आयुर्वेद पंचकर्म के नाम पर सेक्स रैकेट, धंधा चलाने वाली महिला गिरफ्तार, तीन लड़कियों को भी छुड़ाया
पुणे। पुणे पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गौर करनेवाली बात यह है कि सेक्स रैकेट का यह गोरखधंधा 'आयुर्वेदिक पंचकर्म' के नाम पर चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने छापा मार तीन लड़कियों को इस चंगुल से छुड़ाया। साथ ही यह रैकेट चलाने वाली 34 वर्षीय महिला को...
पीएनबी घोटाला मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता ,आठ अधिकारियों सहित 10 गिरफ्तार
मुंबई | पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई में सीबीआर्ई ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 8 पीएनबी के अधिकारी हैं। सीबीआई के मुताबिक, इन्हें फर्जी चिट्ठी जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 21 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में...
दो थानों पर नए थानेदार तैनात, शराबियों को हटाना बड़ी चुनौती
लखनऊ। लखनऊ के कैसरबाग और पारा थाना क्षेत्र में शराबियों के बवाल से परेशान जनता की शिकायत पर थानेदार को बदलतेह हुए नई तैनाती कर दी गई है। पारा थाने पर रणजीत भदौरिया और कैसरबाग थाने पर राजकुमार सिंह को थानेदार बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधी ने गुरुवार को कैसरबाग के प्रभारी निरीक्षक बनाए...
..आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री की गब्बर सिंह टैक्स पर गहरी नींद उड़ा दी है: राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जीएसटी को एक बार फिर गब्बर सिंह टैक्स बताया और कहा कि उनकी पार्टी के चलते अब सरकार अपना रुख बदल रही है। कांग्रेस पार्टी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर काफी समय से सरकार पर हमलावर रही है। पार्टी का कहना है कि इसमें एक देश, एक कर की...
बुलंदशहर हिंसा: 83 पूर्व अफसरों ने मांगा सीएम योगी का इस्तीफा, कहा- बुलंदशहर हिंसा नहीं गोकशी पर ध्यान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा पर राज्य के पूर्व नौकरशाहों ने योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। करीब 83 रिटायर्ड नौकरशाहों ने बुलंदशहर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है। अपने खुले खत में रिटायर्ड अफसरों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा...
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला केस में लालू यादव को दी अंतरिम जमानत
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज रेलवे टेंडर घोटाला केस में लालू यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। लालू यादव इस केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। इस मामले में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी...
स्वामी अग्निवेश को 48 घंटे के अंदर सुरक्षा प्रदान करे दिल्ली पुलिस : हाईकोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वो स्वामी अग्निवेश को 48 घंटे के अंदर सुरक्षा प्रदान की जाए। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। स्वामी अग्निवेश ने याचिका दायर कर मांग की है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। साथ ही...
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रेप केस में दाती महाराज के खिलाफ जारी किया वारंट
नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रेप केस में फंसे दाती महाराज के खिलाफ वारंट जारी किया है। कोर्ट ने आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए दाती महाराज और उसके तीन भाईयों के खिलाफ वारंट जारी किया। कोर्ट ने 23 जनवरी तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। इसके...
अन्नाद्रमुक और द्रमुक सदस्यों के हंगामे के कारण लगातार सातवें दिन राज्यसभा में कोई कामकाज नहीं ..
नयी दिल्ली । राफेल मामले की जांच संयुक्त संसदीय आमिति (जे पीसी) से कराने की विपक्ष की मांग और कावेरी पर बांध बनाये जाने के विरोध में अन्नाद्रमुक और द्रमुक सदस्यों के हंगामे के कारण आज भी राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी और इस तरह लगातार सातवें दिन भी सदन में कोई काम काज नहीं...


