फिरोजाबाद । थाना दक्षिण क्षेत्र के औधौगिक क्षेत्र नगला भाऊ में सोमवार की सुबह रायफल साफ करते समय गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों...
फिरोजाबाद । थाना दक्षिण क्षेत्र के औधौगिक क्षेत्र नगला भाऊ में सोमवार की सुबह रायफल साफ करते समय गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।
थाना दक्षिण के नगला भाऊ निवासी 40 वर्षीय संजीव पुत्र सुरेन्द्र सिंह सोमवार की सुबह अपने कमरे में रायफल की सफाई कर रहा था। अचानक गोली चली और संजीव को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इधर अचानक गोली चलने से परिजनों में हड़कम्प मच गया। वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि संजीव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। यह देख वह सन्न रह गये और आनन- फानन में संजीव को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस भी पहुंच गयी और शव को जिला अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी दक्षिण ने बताया कि रायफल साफ करते समय गोली चलने से संजीव की मौत हुई है।


