सोना 85 रुपये चमका, चाँदी में नरमी
नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपये चमककर 32,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी 20 रुपये की गिरावट में 38,580 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही।...
दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का फ्लैट नीलाम, 1.8 करोड़ रुपए लगी बोली
मुंबई। सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का मुंबई वाला फ्लैट नीलाम हो गया। बता दें कि यह फ्लैट साउथ मुंबई के नागपडा में था। गार्डन हॉल अपार्टमेंट स्थित यह फ्लैट 1.80 करोड़ रुपए में बिका है। गौरतलब है कि इस फ्लैट की नीलामी तस्करी और विदेशी मुद्रा जोड़-तोड़ अधिनियम के तहत हुई...
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट: गठबंधन व प्रसपा की लड़ाई में भाजपा को मिल सकता है फायदा
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में छिड़ी चुनावी महाभारत में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया ने भी जहां ताल ठोक दी है। वहीं ऐसे में भाजपा उम्मीदवार को इसका फायदा मिल सकता है। इस तरह संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2014 इतिहास...
'न्यूनतम आय योजना' भी राहुल का झूठ साबित होगी.."हम डरे नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भरे हैं: भाजपा
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'आदतन झूठ बाेलने वाला राजनेता' करार दिया और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में किसानों की कर्ज़ माफी को लेकर उनके वादे को नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस के न्यूनतम आय योजना के वादे का भी ऐसा ही हश्र...
पति की हत्या की आरोपी महिला और उसके भांजे को उम्रकैद
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। अपर सत्र न्यायाधीश अहसान हुसैन ने पिलखनी क्षेत्र निवासी महिला रुमा और उसके भांजे आनन्द को सतेंद्र की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई और 20-20 हजार रु का अर्थ दंड भी लगाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर 2016 को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के...
डायरी संबंधी आरोप सही साबित होने पर राजनीति छोड़ दूंगा: येद्दियुरप्पा
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष बी एस येद्दियुरप्पा ने तथाकथित डायरी के आधार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगाये आरोपों पर कहा है कि अगर ये सही साबित हाेते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगें।गौरतलब है कि श्री गांधी ने डायरी में लिखी बातों के...
घोषणापत्रों में नहीं, खेत में छिपा है किसानों की समस्याओं का हल
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा पिछले दो-तीन सालों से देश का किसान फिर चर्चाओं में आ गया है। चर्चा इस मायने में कि किसानों की मजबूरी को सीढ़ी बनाकर देश के करीब-करीब सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत लगा रहे हैं। किसानों की बदहाली और खेती किसानी से होने वाली आय को लेकर आज सभी राजनीतिक...
जातीय समीकरणों पर टिकी है कैराना की जंग
सहारनपुर(गौरव सिंघल)। चुनावों में मूलभूत समस्यायों को किनारे कर जातीय समीकरणों में उलझ कर रह जाने वाले पश्चिमी उत्तर के कैराना संसदीय क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हुकुम सिंह ने यहां से चुनाव जीता था लेकिन उनके निधन के बाद उनकी...
कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन 'कुंभकरण' की तरह..जब दोनों दलों का गठबंधन सत्ता में आता है तो छह-छह महीने के लिए 'सोते' हैं: माेदी
वर्धा (महाराष्ट्र) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन को 'कुंभकरण' की तरह बताते हुए सोमवार को कहा कि राकांपा में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...
कॉन्स्टेबल के बेटे ने सगी बहनों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मेरठ । यूपी के जनपद मेरठ में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका और उसकी बहन को गोलियों से भून डाला, जिसमें उसकी प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इतना ही...
कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका, नाराज पार्षद दल नेता ने राहुल को भेजा त्यागपत्र
गाजियाबाद। कांग्रेस खेमे में सोमवार को उस समय खलबली मच गयी जब नगर निगम में दल के नेता वरिष्ठ पार्षद जाकिर अली सैफी ने पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार तथा उनके पिता पर जातिवाद, साम्प्रदायिक आरोप लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर डॉली...
लोकसभा चुनाव में दारुल उलूम देवबंद जारी नहीं करेगा फतवा : नोमानी
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सत्रहवीं लोकसभा के लिये होने जा रहे चुनाव में देश और दुनिया के मुसलमानों के प्रेरणा के सबसे बड़े केंद्र देवबंदी विचारधारा की इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने किसी भी दल के पक्ष में फतवा जारी न करने का फैसला किया है। दारुल उलूम के चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने...



