सहारनपुर : शराब बनाने की भट्टियों समेत एक गिरफ्तार


सहारनपुर (गौरव सिंघल)। गंगोह कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बिसनोट में सतनाम डेरे पर छापा मारकर शराब बनाने की भट्टियां, केमिकल, ट्रैक्टर और बाइक, तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सतनाम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुछ अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

Share it
Top