
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज देवबंद (गौरव सिंघल)। देवबंद के गांव झबीरण निवासी मोनिका का विवाह हरियाणा...
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज
देवबंद (गौरव सिंघल)। देवबंद के गांव झबीरण निवासी मोनिका का विवाह हरियाणा निवासी सचिन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका लगातार उत्पीडन कर रहे थे। इसके बाद ससुरालियो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर
महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर उसके पति सचिन, सास लक्ष्मी देवी और ससुर सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुरालिए दहेज में बुलेट और नकदी की मांग पूरी ना होने के कारण उसका लगातार उत्पीडन कर रहे थे।


