आरोपी के कब्जे से 5 बाइक और हथियार बरामद हुए सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद अंतरराज्यीय वाहन...
आरोपी के कब्जे से 5 बाइक और हथियार बरामद हुए
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के शातिर अपराधी मौज्जम पुत्र गालिब को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त से पांच मोटर साइकिल, एक तमंचा एवं तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली मंडी प्रभारी अशोक सोलंकी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रघुराज सिंह, चौकी इंचार्ज निर्यात निगम रामसनेही, कॉस्टेबल नीरज त्यागी, दिलशाद अहमद व शाह हारून शामिल रहे।


