
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार...
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बृजघाट गढ़गंगा के पास बलवापुर गांव के निवासी भगतराम पुत्र कल्याण सिंह का पड़ोस में रहने वाली आरती (17) से प्रेम प्रसंग था।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनके बीच विवाद हो गया। इस पर भगतराम ने तमंचे से गोली मारकर आरती की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पिता और चाचा रामकिशन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

