
गाजियाबाद। जनपद के सुभाष बाजार में सोमवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
गाजियाबाद। जनपद के सुभाष बाजार में सोमवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
रमते राम रोड स्थित सुभाष बाजार में 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखकर सूचना ने पुलिस को दी । अधेड़ ने आसमानी रंग की शर्ट एवं जींस पहन रखी है। मृतक की जेब से कुछ रुपये भी मिले हैं।

