
एटा। जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे धुमरी चौकी के समीप पुलिसकर्मियों से भरी कार पलटने से एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो...
एटा। जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे धुमरी चौकी के समीप पुलिसकर्मियों से भरी कार पलटने से एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मियों द्वारा निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां गंभीर हालत के को देखते हुए उन्हें आगरा और अलीगढ़ रैफर कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों के साथियों ने बताया कि यह टीम एक निजी वाहन से गश्त के लिए निकली थी। लेकिन, रास्ते में पुलिसकर्मियों के वाहन से नीलगाय की टक्कर हो गई, जिसके ये सभी घायल हो गए।
जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि रात्रि साढ़े दस बजे पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह (59 वर्ष), कांस्टेबल मोहम्मद आबिद खान (37 वर्ष), कांस्टेबल देवेंद्र कुमार (26 वर्ष), कांस्टेबल गौरव कुमार (30 वर्ष) और हेड कांस्टेबल राम वकील (50 वर्ष) को भर्ती कराया गया है। चार घायल पुलिसकर्मियों को फैक्चर हुआ है और एक गंभीर रूप से घायल है। उन्हें आगरा तथा अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है। इससे पहले घायल पुलिसकर्मियों की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर देवानंद ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों का हाल-चाल जाना।


