मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पतारा मंडल अध्यक्ष पद को लेकल दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों नोताओं और समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे...
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पतारा मंडल अध्यक्ष पद को लेकल दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों नोताओं और समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हंगामा को देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काफी मशक्कत के बाद काबू किया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पतारा में मंडल चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह धनगर और सहायक चुनाव अधिकारी छविराम चौहान ने वहां मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी शुरू की। पार्टी नेताओं की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। इसी बीच दो दावेदारों में विवाद हो गया। नेताओं और समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।


