
मथुरा। सदर थाना पुलिस, स्वॉट एवं सर्विलांस टीम ने मिलकर रविवार दोपहर ईगल ग्राउण्ड के सामने से 25-25 हजार के ईनामी दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया...
मथुरा। सदर थाना पुलिस, स्वॉट एवं सर्विलांस टीम ने मिलकर रविवार दोपहर ईगल ग्राउण्ड के सामने से 25-25 हजार के ईनामी दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में दोनों आरोपितों के मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर को विजय कुमार चतुर्वेदी के पुत्र अभिषेक चतुर्वेदी का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने पांच की लाख फिरौती मांगी थी। जिस पर बलदेव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ता सचिन तोमर को गिरफ्तार कर अभिषेक चतुर्वेदी को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि उसके साथी वीरू उर्फ बीके उर्फ बीरेन्द्र, चन्दु उर्फ चन्द्रशेखर एवं सुरजीत मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शलभ माथुर ने उन पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि रविवार दोपहर को सदर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह एवं स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार चौधरी तथा सर्विलांस टीम प्रभारी राजन पुडीर बालाजीपुरम जाने वाली सड़क पर ईगल ग्राउन्ड के सामने से 25-25 हजार के ईनामी वीरू व चन्दु को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुरजीत अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुसिल दबिश दे रही है।


