Read latest updates about "पंजाब" - Page 3
नवजोत सिंह सिद्धू और खैहरा के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को शिवसेना देगी दो लाख
चंडीगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पंजाब के कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा दिये गये विवादित बयान पर दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दोनों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली ने सिद्धू और खैहरा के...
इमरान खान को कैप्टन अमरिंदर का जवाब- मसूद अजहर को नहीं पकड़ पा रहे हो तो हमें बताओ..!
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को मसूद अजहर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैश प्रमुख बहावलपुर में बैठा है और आईएसआई की मदद से काम कर रहा है। पंजाब के...
पंजाब के विधायकों ने लिया पुलवामा के पीड़ित परिवारों को एक महीने का वेतन देने का फैसला
चंडीगढ़| मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा के सदस्यों ने राज्य से संबंधित चार शहीदों के परिवारों के लिए आम सहमति से एक-एक महीने का वेतन देने का फ़ैसला किया है। इस संबंधी प्रस्ताव फिऱोज़पुर के विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने पेश किया और इसका कादियाँ के विधायक फ़तेह जंग...
पंजाब में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 1 रुपये सस्ता, सरकार ने बजट में दी राहत
नई दिल्ली। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने प्रदेश के करीब 3 करोड़ लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल की तोहफा दिया है। सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट में सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमतों में 1 रुपए प्रति लीटर की घोषणा की है। कीमतों में कटौती की जानकारी देते हुए पंजाब के...
पंजाब कांग्रेस महासचिव ने की सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त और राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। दीवान ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पुलवामा आतंकी हमले को लेकर...
पुलवामा हमले के बाद बलबीर सिद्धू का लाहौर दौरा रद्द
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफि़ले पर हुए हमले के मद्देनजर पंजाब के पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने लाहौर में होने वाली इंटरनेशनल बफैलो कांग्रेस में भाग लेने के लिये पाकिस्तान जाने का दौरा रद्द कर दिया है। श्री सिद्धू ने आज यहां बताया कि यूनीवर्सिटी ऑफ...
शहादत को सलाम : हादसे वाली बस के चालक थे पंजाब के जयमल सिंह, पति की मौत की खबर सुनते ही होश खो बैठी पत्नी
, लाश देखे बगैर नहीं हुआ मौत का यकीन चंडीगढ़ं। पुलवामा आतंकी हमले का शिकार हुई सैनिकों की बस को पंजाब के मोगा जिला के जयमल सिंह चला रहे थे।। जयमल सिंह की शहादत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनका पूरा परिवार जालंधर पहुंच गया। हमले की खबर के बाद से ही सुखजीत कौर सुध-बुध खो बैठी। वह बस यह जानना...
युवती को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार, साथी के साथ निकली थी घूमने
एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज, लुधियाना में युवती हुई शिकार चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिले में एक युवती व उसके साथी के साथ लूटपाट करने के बाद अज्ञात युवकों द्वारा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया । पुलिस को दी शिकायत में युवती का आरोप है कि करीब एक दर्जन युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाकर...
दिनकर गुप्ता पंजाब के नये डीजीपी नियुक्त, सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वर्ष 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के अधिकारी दिनकर गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। श्री गुप्ता की नियुक्त को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सुबह मंजूरी प्रदान की। वह श्री सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे। श्री अरोड़ा गत 30 सितम्बर...
कुख्यात गैंगस्टर ''चन्ना होशियारपुरिया'' अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
जालंधर। पंजाब में जालंधर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग और होशियारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना होशियारपुरिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 755 ग्राम नशीले पाउडर के अलावा 33 कारतूस के साथ दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। सहायक पुलिस महानिरीक्षक...
कूड़ा बिनने वाली महिला का बलात्कार, जलाकर मार डाला
चंडीगढ़। संगरूर जिले में हलका लहरागागा की नई अनाज मंडी में अज्ञात लोगों ने कूड़ा बिनने वाली महिला से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मार डाला। थाना लहरा की पुलिस ने रविवार को महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। लहरा की वार्ड नंबर-14 निवासी मृतका सलमा की देवरानी...
पंजाबः बहबल गोलीकांड में पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा गिरफ्तार, बादल को घेरने की तैयारी
चंडीगढ़ । राज्य की पूर्ववर्ती बादल सरकार की बलि लेने वाले बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड की महत्वपूर्ण कड़ी तत्कालीन एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा को पंजाब सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (सिट) ने रविवार तड़के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सिट को इस बात की भनक लगी थी कि शर्मा देश छोड़कर भागने की फिराक...

