राजा भैया भी मैदान में..चुनाव आयोग ने 'फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी' चुनाव चिन्ह आवंटित किया, अपनी पार्टी से उतारे दो प्रत्याशी

राजा भैया भी मैदान में..चुनाव आयोग ने फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया, अपनी पार्टी से उतारे दो प्रत्याशी


लखनऊ। सपा सरकार में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की नई पार्टी 'जनसत्ता दल' को चुनाव आयोग ने 'फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी' चुनाव चिन्ह आवंटित किया। जिसके बाद उन्होंने अपने दो करीबी नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला कर लिया।.राजा भैया ने प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद एवं एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल तथा कौशांबी से पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

पिछले चार लोकसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार को कौशांबी से राजा भैया का समर्थन प्राप्त था। वर्ष 1997, 2004 व 2009 में शैलेंद्र कुमार कौशांबी से सांसद थे, जबकि अक्षय प्रताप सिंह 2004 में प्रतापगढ़ से सांसद रह चुके हैं।

गौरतलब है कि राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी पार्टी के गठन की घोषणा की थी। पूर्व मंत्री की पार्टी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Share it
Top