अलगाववादी नेता गिलानी और यासीन मलिक पर कसा शिकंजा, ED ने लगाया 14.40 लाख रुपए का जुर्माना

अलगाववादी नेता गिलानी और यासीन मलिक पर कसा शिकंजा, ED ने लगाया 14.40 लाख रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के अलागवावादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी और यासीन मलिक पर भारतीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घाटी के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत 14.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ईडी ने 10 हजार डॉलर (करीब सात लाख रुपए) जब्त किए हैं। यह रकम साल 2002 में गिलानी के श्रीनगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापे के दौरान पकड़ी गई थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 87 वर्षीय अलगाववादी नेता को फेमा के अलग-अलग प्रावधानों के तहत नोटिस भेजा था। यही नहीं ईडी जेकेएलएफ के पूर्व चेयरमैन यासीन मलिक के पास से मिली अवैध विदेशी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाएगा। मलिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही जारी है। बता दें कि एनआईए और अन्य एजेंसियां घाटी में टेरर फंडिंग की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस दौरान अलगाववादी नेताओं से पूछताछ की है।

Share it
Top