भारत में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान चौकन्ना..किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा

भारत में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान चौकन्ना..किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा



इस्लामाबाद। भारत में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान बहुत चौकन्ना है और उसका कहना है कि वहां जब तक लोकसभा के चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, सुरक्षा का खतरा बना रहेगा।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह बात गुरुवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकने में सक्षम है। उन्होंने कहा "सुरक्षा बल, सरकार और पाकिस्तान के लोग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।"

प्रधानमंत्री ने कहा "खुफिया रिपोर्ट्स हैं कि दुश्मन की आतंकवादी गतिविधियां पुलवामा के बाद बलूचिस्तान में बढ़ गयी हैं।" उन्होंने कहा कि भारत की सीमा के साथ ही ईरान और अफगानिस्तान की सीमाओं को भी सुरक्षित किया जा रहा है।

Share it
Top