लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान, गौतम बुद्धनगर से सतबीर नागर होंगे प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान, गौतम बुद्धनगर से सतबीर नागर होंगे प्रत्याशी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बसपा ने आज अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बसपा व सपा गठबंधन के तहत, तय की गई अपने कोटे की निम्न ग्यारह (11) लोकसभा की सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं।बसपा और समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से बसपा 38 और सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि तीन सीटें राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी गयी हैं। अमेठी और रायबरेली सीट से सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

बसपा महासचिव मेवालाल गौतम ने सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 11 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।

सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान, गौतम बुद्धनगर से सतबीर नागर उम्मीदवार होंगे। बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रूचि वीरा को टिकट दिया गया है।

Share it
Top