
पटना। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले बिहार में बीजेपी को करारा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न...
पटना। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले बिहार में बीजेपी को करारा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस बार भाजपा के टिकट पर नहीं बल्कि पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि लगातार उपेक्षाओं से तंग आकर सिन्हा ने भाजपा छोड़ने का मन बना लिया है और यही नहीं उन्होंने ही बिहार में महागठबंधन के तार को जोड़ने में अहम किरदार निभाया है। जिसके चलते कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है।
खबर ये भी है कि बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस नौ सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गई है, इन नौ सीटों में पटना साहिब भी शामिल है, जहां से 'बिहारी बाबू' चुनाव लड़ेंगे। दरअसल ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी ने इस बार शत्रुध्न सिन्हा का टिकट पटना साहिब से काट दिया है और उनकी जगह वो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को वहां से खड़ा कर रही है, जिससे नाराज होकर सिन्हा ने कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है, हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

