
बागपत। एक युवक को फेसबुक पर आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया। आरएलडी के कार्यकर्ताओं...
बागपत। एक युवक को फेसबुक पर आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया। आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस ऑफिस पर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी पर एक युवक ने फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी जिससे आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस जमकर हंगामा किया है। सपा-बसपा गठबंधन में आरएलडी के भी शामिल होने की चर्चा के बाद अन्य पार्टियों के समर्थक सोशल साइट्स पर टिप्पणियां कर रहे थे। इतना ही नहीं फेसबुक पर कुछ युवाओं ने तो आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव ओर छोटे चौधरी अजित सिंह की पुत्रवधू पर ही अमर्यादित टिप्पणी कर दी जिससे गुस्साए आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराकर आरएलडी कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और मामले की जांच के आदेश दिये।

