
मुजफ्फरनगर। मिर्जापुर में आयोजित की गयी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2019...
मुजफ्फरनगर। मिर्जापुर में आयोजित की गयी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2019 में शहीद बचन सिंह एवं स्व.अरूण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति व युधिष्ठर कुश्ती स्टेडियम के दो महिला पहलवान छा गये। दोनों के द्वारा अपने-अपने वर्ग मेें विरोधी पहलवान को परास्त करते हुए गोल्ड मैडल प्राप्त किया गया। इस विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए युििध्ष्ठर कुश्ती स्टेडियम के संस्थापक युधिष्ठर पहलवान ने बताया कि जनपद मिर्जापुर के कछुवा शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया गया। इसमें उनके अखाड़े की ओर से दो महिला पहलवानों मीनाक्षी व रिया के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मीनाक्षी ने 53 किग्रा भार वर्ग में तथा रिया ने 60 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। मीनाक्षी गांव के ही जनता इंटर कालेज पचेंडा में कक्षा 10वीं की छात्रा है। रिया भी इसी कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। मीनाक्षी के द्वारा अपने वर्ग में पहले मिर्जापुर की पहलवान, फिर बनारस की, इसके बाद फाइनल में मेरठ की पहलवान को मात देकर गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं दूसरी ओर रिया ने पहले मिर्जापुर, लखनउफ, मुरादाबाद की पहलवान को हराने के बाद फाइनल में बनारस की पहलवान को हराकर गोल्ड अपनी झोली में डाला। गांव में आने पर दोनों का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। दोनों की प्रेरणा दिव्या सेन हैं। सोने पर सुहागा उस समय हुआ, जब दोनों को उनकी प्रेरणा दिव्या सेन, जो कि गांव पचैंडा में अपनी एक डाक्यूमेंट्री को फिल्माने आयीं थीं, के हाथों सम्मानित किया गया। युधिष्ठिर पहलवान ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उनके अखाड़े के एक अन्य पहलवान शिवांक के द्वारा बुलंदशहर के जगीराबाद इंटर कालेज में 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित स्कूल गेम स्टेट चैम्पियनशिप 61 में कांश्य पदक हासिल किया।


