मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चार तमंचे व कारतूस के अलावा दो लाख 83 हजार रूपये की नगदी...
मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चार तमंचे व कारतूस के अलावा दो लाख 83 हजार रूपये की नगदी तथा लाखों रूपये की ज्वैलरी भी बरामद की गयी है। पुलिस ने चारों को जेल रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों को एक साथी पिटारे में सांप रखकर घर-घर जाकर भीख मांगने के बहाने रैकी करता था और फिर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पुलिस लाईन में पत्राकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि बीती देर रात्रि में भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गांव ककराला के जंगल में चार बदमाशों को घेर लिया, जिस पर पुलिस ने बदमाशों को ललकारो, तो उन्होंने पुलिस पर पफायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की और साहस का परिचय देते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से 2 लाख 83 हजार रूपये की नगदी के साथ ही लाखों रूपये की ज्वैलरी भी बरामद की गयी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे मय कारतूस बरामद किये है। पूछताछ में बदमाशों ने कई बडी घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। बदमाशों ने यह भी खुलासा किया कि उनका एक साथी टोकरी में सांप रखकर भिखारी बनकर जगह-जगह रैकी करता था और जिस घर में चोरी व लूट की घटना को अंजाम देना होता था, उस घर को चिन्हित कर लेता था।


