
फरीदाबाद। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने सोमवार को गांव अटाली में जाकर शहीद संदीप के परिजनों को सांत्वना दी और शोक प्रकट किया...
फरीदाबाद। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने सोमवार को गांव अटाली में जाकर शहीद संदीप के परिजनों को सांत्वना दी और शोक प्रकट किया तथा समिति की तरफ से शहीद संदीप के पिता को एक लाख 51 हजार रुपये का चेक शहीद परिवार की मदद के लिए दिया गया। यह राशि किसानों द्वारा एकत्रित की गई थी। शहीद परिवार को सांत्वना देने के लिए समिति के संयोजक सत्यपाल नरवत, जगवीर सरपंच नीमका, भूपसिंह मिर्जापुर, लीलू चंदीला भतौला, बलजीत सिंह खेड़ीकलां, विजय चौहान रिवाजपुर, महेंद्र नरवत, मेजर जगत सिंह, बाबू बुढैना, रोहताश, हरपाल यादव, उमेद नायर आदि पहुंचे थे। शहीद के पिता नयनपाल भावुक हुये और उन्होंने कहा कि मुझे बेटे का दुख भी है और इस बात पर गर्व है कि मेरा बेटा देश की रक्षा में शहीद हो गया। परिवार से पहले देश है। राष्ट्र की सुरक्षा सर्वाेपरि है और उन्होंने एक बात कही कि सरकार को इन पत्थरबाजों से अवश्य निपटना चाहिए। मेरा बेटा मरा नहीं वह अमर हो गया है।

