
बारामुला। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान घायल हुए एक स्थानीय नागरिक की बुधवार को स्कीमस सोरा में मौत हो गई। मृतक की...
बारामुला। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान घायल हुए एक स्थानीय नागरिक की बुधवार को स्कीमस सोरा में मौत हो गई। मृतक की पहचान रियाज़ अहमद (32) पिता सदर दीन निवासी बतार कुंड़ी बर्जाला, कमलकोट के रूप में हुई है।
बता दें कि 10 मार्च को उड़ी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे थे। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा की गई शैलिंग की चपेट में आने से चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे जिसमें से दो गम्भीर रूप से घायलों को स्कीमस सोरा में रेफर कर दिया गया था। घायलों में से रियाज़ अहमद नामक व्यक्ति ने बुधवार को स्कीमस सोरा में दम तोड़ दिया।

