लोकसभा चुनाव में एप से होगी निगरानी

लोकसभा चुनाव में एप से होगी निगरानी


आरा।लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पहली बार कई नए और उच्चस्तरीय तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं।निर्वाचन आयोग की इस मुहिम से स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव में काफी मदद मिलेगी।सबसे अधिक लाभ मतदाताओं को मिलेगा।

सबसे पहले आमलोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निःशुल्क वोटर हेल्पलाइन नम्बर शुरू किए गए हैं।हेल्पलाइन नम्बर से वोटर के सम्बंध में किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकेगी।

इसके साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभनों को रोकने के लिए सिविजिल नाम का एप बनाया गया है।देश के किसी भी लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को प्रलोभन देने पर इसे रोकने के लिए इसकी शिकायत सीधे इस एप के माध्यम से चुनाव आयोग से की जा सकती है।इस एप पर शिकायत दर्ज करते ही आधे घण्टे के भीतर कार्रवाई कर सूचना आवेदक को भेज दी जाएगी।

वोटर लिस्ट में नए वोटर के नाम जूड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप भी बनाया गया है।

Share it
Top