कर्नाटक : बेलगाम के पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारी, मौत

कर्नाटक : बेलगाम के पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारी, मौत


बेंगलुरु। मंगलवार देर रात बेलगाम के दामाने गांव में पूर्व विधायक के बेटे को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व विधायक परशुराम नंदीहल्ली के पुत्र अरुण नंदीहल्ली के रूप में हुई है।

शिक्षक के रूप में कार्यरत अरुण नंदीहल्ली मंगलवार देर रात जब अपनी कार से घर लौट रहा था तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। अरुण नंदीहल्ली को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि हमलावर करीब पांच की संख्या में थे। वारदात का कारण वित्तीय लेनदेन हो सकता है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना से बेलगाम के लोग सकते में हैं। बेलगावी ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share it
Top